आजादी के जश्न के बीच इस राज्य में बढ़ा लॉकडाउन, कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए बड़ा ऐलान
नई दिल्ली। कोरोना वायरस सकंट के बीच आज पूरे भारत में स्वतंत्रता दिवस की धूम है, महामारी को देखते हुए कई स्थानों पर केंद्र की गाइडलाइन को ध्यान में रखते हुए आजादी का जश्म मनाया गया। इस बीच कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए मणिपुर सरकार ने राज्य में लॉकडाउन को बढ़ाने का ऐलान किया है। राज्य सरकार द्वारा जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक मणिपुर में 31 अगस्त, 2020 तक सख्त लॉकडाउन रहेगा। राज्य सरकार ने देश में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए यह फैसला लिया है।

राज्य सरकार की तरफ से जारी आदेश में बताया गया है कि 6 अगस्त से 15 अगस्त के बीच लागू लॉकडाउन की अवधि आज समाप्त हो रही है। इसी के मद्देनजरस्टेट डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी ने लॉकडाउन को और 16 दिनों के लिए बढ़ाकर 31 अगस्त, 2020 तक के लिए लागू करने का फैसला लिया है। इस दौरान अधिकारियों और सुरक्षा बलों को निर्देश दिया गया है कि वह अपने क्षेत्र में यह सुनिश्चित करें कि लोग लॉकडाउन का सख्ती से पालन कर रहे हैं। इस दौरान गैर-जरूरी सामन वाले दुकानों को बंद रखने का निर्देश दिया गया है, वहीं लोगों को मास्क पहने के बाद ही जरूरी काम के लिए बाहर निकलने के अनुमति है।
Recommended Video
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय कि रिपोर्ट के मुताबिक अब तक राज्य में 4,112 कोरोना संक्रमितों की पुष्टि हुई है जबकि महामारी के चलते 13 मौत के ग्रास बन चुके हैं। देश में कोरोना वायरस का संकट लगातार बढ़ता जा रहा है। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के अनुसार अब कुल मामलों की संख्या 25 लाख 26 हजार से ज्यादा हो चुकी है। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार 6,68,220 केस ऐक्टिव हैं जबकि 18,08,937 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। वहीं, कोरोना से अबतक 49,036 लोगों की मौत हो चुकी है। बीते 24 घंटों के दौरान कोरोना के 65,002 नए केस सामने आए हैं और 996 लोगों की मौत हुई है।
यह भी पढ़ें: टोंक सांसद सुखबीर सिंह जौनपुरिया ने कीचड़ में बैठकर बजाया शंख, बोले-'इससे भागेगा कोरोना', VIDEO Viral












Click it and Unblock the Notifications