टोंक सांसद सुखबीर सिंह जौनपुरिया ने कीचड़ में बैठकर बजाया शंख, बोले-'इससे भागेगा कोरोना'

टोंक। देश में कोरोना का संक्रमण बढ़ता ही जा रहा है। पिछले पांच माह से जारी कोरोना वायरस के खौफ के बीच इससे बचने के अजब-गजब उपाय बतानों वालों की भी कमी नहीं। कोई धूप से कोरोना के खत्म होने का दावा करता नजर आ रहा तो होम्योपैथी को इसका रामबाण इलाज बता रहा है। अब इसी कड़ी में राजस्थान के टोंक से भाजपा के सांसद सुखबीर सिंह जौनपुरिया का नाम भी शामिल हो गया है। जौनपुरिया को कोरोना वायरस से बचाव को लेकर अजब गजब अंदाज देखने को मिला है।

टोंक सांसद का वीडियो वायरल

टोंक सांसद का वीडियो वायरल

भाजपा सांसद सुखबीर सिंह जौनपुरिया का एक अजब-गजब वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें वे कीचड़ में नहाते और शंख बजाते दिख रहे हैं। वीडियो में वह यह भी कह रहे हैं कि कोरोना जिस दिन शुरू हुआ था उसी दिन मैंने कहा था कि अपनी इम्युनिटी बढ़ाइए। इम्युनिटी दवाई खाने से नहीं बढ़ेगी। आपको प्राकृतिक तरीके से इम्युनिटी मिलेगी। आप घूमने जाइए, बारिश में जाइए, मिट्टी में बैठिए। साथ ही खेत में काम करें, पैदल घूमें और शंख बजाएं। इन चीजों से इम्युनिटी बढ़ती है। दवाई खाने की जरूरत बिल्कुल नहीं है।

 टोंक के गांवों में आइए, बीमारी नहीं लगेगी

टोंक के गांवों में आइए, बीमारी नहीं लगेगी

सिर्फ यही नहीं, उन्होंने आगे कहा कि अगर आपको कोई डर है। टोंक के किसी गांव में आ जाइए। आपको बीमारी नहीं लगेगी। गांव के लोगों की इम्युनिटी इसलिए ही अच्छी होती है। अगर आपको दवा खानी है तो खाइए, लेकिन बाहर निकलोगे तो इम्युनिटी मजबूत होगी। सभी प्राकृतिक चीजों का आनंद लीजिए।

 टोंक सांसद सुखबीर सिंह जौनपु​रिया का जीवन परिचय

टोंक सांसद सुखबीर सिंह जौनपु​रिया का जीवन परिचय

पूर्व भारतीय कप्तान क्रिकेटर मोहम्मद अजहरूद्दीन को हराकर लोकसभा चुनाव 2014 में सुखबीर सिंह जौनपु​रिया टोंक से सांसद बने हैं। सुखबीर सिंह जौनपु​रिया ने दिल्ली विवि से बीकॉम (सेकंड इयर) तक शिक्षा प्राप्त की। साल 2005 से 2009 तक हरियाणा विधानसभा के सदस्य भी रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+