केंद्र का राज्य सरकारों को निर्देश- सख्ती से लागू कराएं लॉकडाउन, उल्लंघन करने वालों के खिलाफ होगा एक्शन
नई दिल्ली। कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए कई राज्यों ने 31 मार्च तक लॉकडाउन का ऐलान कर दिया है। हालांकि, लॉकडाउन के बावजूद अधिकांश हिस्सों में लोग इसका पालन करते नजर नहीं आए हैं, जिसे देखते हुए भारत सरकार ने राज्य सरकारों को निर्देश दिया है कि लॉकडाउन का पूरी तरह पालन कराया जाए। सरकार ने कहा है कि उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

लॉकडाउन के बाद भी लोग बाहर घूमते दिखाते करते दिखे, जिसके बाद पीएम मोदी ने ट्वीट कर लॉकडाउन का पालन करने की अपील की है। पीएम मोदी ने ट्वीट कर रहा, ''लॉकडाउन को अभी भी कई लोग गंभीरता से नहीं ले रहे हैं। कृपया करके अपने आप को बचाएं, अपने परिवार को बचाएं, निर्देशों का गंभीरता से पालन करें। राज्य सरकारों से मेरा अनुरोध है कि वो नियमों और कानूनों का पालन करवाएं।'
Government of India asks states to strictly enforce lockdown, legal action will be taken against violators. #Covid19 pic.twitter.com/19yRUp3YVz
— ANI (@ANI) March 23, 2020
लॉकडाउन में किराने की दुकानों, बेकरी, अस्पताल, मेडिकल स्टोर, पेट्रोल पंप और आवश्यक सेवा प्रदान करने वाले अन्य प्रतिष्ठान लॉकडाउन की अवधि के दौरान खुले रखेंगे। इस दौरान लोगों को अनावश्यक घूमने या बाहर निकलने की इजाजत नहीं है। किसी भी तरीके की जनसभा आयोजित करने की इजाजत नहीं है, कई जिलों में धारा 144 लागू है।
कोरोना वायरस के कुल 415 मामले देश में सामने आ चुके हैं। वहीं, कोरोना वायरस की वजह से 7 लोगों की जान भी जा चुकी है। कर्नाटक में रविवार को कोरोना वायरस के 6 नए मामलों की पुष्टि की गई है, जिसके बाद राज्य में वायरस से संक्रमित होने वालों की संख्या बढ़कर 26 हो गई है, यह जानकारी स्वास्थ्य विभाग ने दी। कोलकाता में रविवार को तीन और लोगों में कोरोना वायरस पाए जाने की पुष्टि हुई है, जिसके बाद पश्चिम बंगाल में कोविड-19 के मामले बढ़कर सात हो गए है।












Click it and Unblock the Notifications