बिना आधार कार्ड के अब नहीं मिलेगा राशन की दुकान पर सब्सिडी वाला अनाज
एलपीजी गैस पर मिलने वाली सब्सिडी पाने के लिए आधार कार्ड की अनिवार्यता के बाद अब सरकार ने राशन की दुकान पर मिलने वाले सब्सिडी के अनाज के लिए भी इसे अनिवार्य कर दिया है।

नई दिल्ली। एलपीजी गैस पर मिलने वाली सब्सिडी पाने के लिए आधार कार्ड की अनिवार्यता के बाद अब सरकार ने राशन की दुकान पर मिलने वाले सब्सिडी के अनाज के लिए भी इसे अनिवार्य कर दिया है।
केंद्र सरकार ने कहा कि इसके जरिए खाद्य सुरक्षा कानून के जरिए दी जाने वाली 1.4 लाख करोड़ रुपए की सब्सिडी में पारदर्शिता बरती जा सकेगी।
केंद्र सरकार ने नया आदेश जारी करते हुए कहा कि जिनके पास भी आधार कार्ड नहीं है वो सभी लोग 30 जून तक बनवा लें। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा कानून को पिछले साल नवंबर में पूरे देश में लागू कर दिया गया था। इस स्कीम के तहत 1 से 3 रुपए प्रति किलो की दर 5 किलो अनाज दिया जाता है।
इसके जरिए देश में करीब 80 करोड़ लोगों को सस्ता अनाज उपलब्ध कराया जा पाता है। पर 8 फरवरी को सरकार की तरफ से जारी नई अधिसूचना के मुताबिक इस स्कीम का फायदा उठाने के लिए सरकार को आधार कार्ड अब जरूरी होगा।
केंद्र सरकार की तरफ से जारी नोटिफिकेशन के बाद 8 फरवरी से यह प्रभाव में आ गया है। असम, मेघालय और जम्मू-कश्मीर को छोड़कर अन्य सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में यह नियम लागू होगा।












Click it and Unblock the Notifications