मोदी सरकार के लिए होगा मेट्रोमैन श्रीधरन का कमबैक
नई दिल्ली(विवेक शुक्ला)मेट्रोमैन यानी ई.श्रीधरन साहब को वापस रेलवे से जोड़ने की मोदी सरकार कोशिशों में लगी हुई हैं।

गौरतलब है कि जिस समय नरेंद्र मोदी की सरकार के गठन की बातें हो रही थीं, उस समय भी यह सुगबुगाहटें तेज थीं कि नरेंद्र मोदी, ई श्रीधरन को एक अहम जिम्मेदारी सौंप सकते हैं।
कोंकण रेल से दिल्ली मेट्रो
कोंकण रेलवे और फिर दिल्ली में मेट्रो रेल का जाल बिछाने में अहम भूमिका निभाने वाले श्रीधरन साहब को फिऱ से एक्टिव करने की कोशिशों की पीछे वजह यह मानी जा रही है क्योंकि सरकार रेलवे को बिल्कुल चुस्त बनाने का इरादा रखती है।
उसे अपने मिशन में सफलता तब भी ही मिल सकती है जबकि उसके पास श्रीधरन सरीखे ईमानदार अफसर हो।
मेट्रो मैन श्रीधरन को चाहती मोदी सरकार
रेलवे बोर्ड के एक अधिकारी ने कहा कि श्रीधरन साहब से संपर्क साधा जा रहा है। वे रेलवे के अफसरों को अपनी विशेषज्ञ राय भी देते हैं।
हां,ये देखने वाली बात है कि वे फिऱ से राजधानी में आएंगे। पर,बेशक सरकार उनकी सेवाएं लेना चाहती है। अब तो मोदी सरकार का देश में बुलेट ट्रेन लाने का भी मन है। इस विषय पर मोदी की जापान में प्रधानमंत्री एबे से बात भी हुई थी।
सूत्रों ने बताया कि श्रीधरन साहब हालांकि फिलहाल तो केरल में अपने गांव में रहते हैं पर उनसे रेलवा विभाग कुछ भी सलाह मांगता है, वे सहर्ष तैयार हो जाते हैं। वैसे, उनसे लखनऊ मेट्रो रेल के काम के बारे में सलाह ली जा रही है।
श्रीधरन साहब ने कुछ साल पहले दिल्ली मेट्रो को छोड़ दिया था। हालांकि तब केन्द्र और दिल्ली सरकार उनके पद पर बनाए रखना चाहती थी।












Click it and Unblock the Notifications