भारत में फंसे विदेशी पर्यटकों के लिए सरकार ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर, ऐसे मिलेगी मदद
नई दिल्ली। दुनिया के बाकी देशों की तरह भारत में भी कोरोना वायरस (कोविड) के मामलों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। संक्रमण से बचाव के लिए इस वक्त देश में 21 दिनों का लॉकडाउन लगा हुआ है। इस बीच भारत सरकार के तहत आने वाले पर्यटन मंत्रालय ने यहां फंसे विदेशी पर्यटकों के लिए कुछ हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। विदेशी पर्यटकों को लेकर पर्यटन मंत्रालय ने कहा है कि वह ऐसे लोगों के साथ है, जो अपने देश से दूर भारत में लॉकडाउन के चलते फंसे हुए हैं।

मंत्रालय का कहना है कि संबंधित अधिकारियों से संपर्क करके ऐसे पर्यटकों को सहायता मिल सकती है। अगर कोई विदेशी पर्यटक भारत में फंसा है तो वह नीचे बताई गई ईमेल आईडी और नंबरों पर संपर्क कर सकता है-
- कोविड-19 हेल्पलाइन नंबर- +91-11-23978046 or 1075
- हेल्पलाइन ईमेल- [email protected], [email protected]
- व्हॉट्सएप नंबर (भारत सरकार का कोविड-19 हेल्पडेस्क)- +91 9013151515
- BOI हेल्पलाइन- [email protected], 011-24300666
- पर्यटक हेल्पलाइन- 1363 or 1800 11 1363
इसके साथ ही विदेश मंत्रालय ने भी कोविड-19 को लेकर हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। इन नंबरों पर संपर्क करके जरूरी जानकारी हासिल की जा सकती है।
- कंट्रोल रूम- 1800118797 (toll free), +91-11-23012113,+91-11- 23014104, और +91-11-23017905
- फैक्स नंबर - +91-11-23018158
- ईमेल- [email protected]
इसके अलावा देश के विभिन्न क्षेत्रों के संबंधित अधिकारियों से भी मदद ली जा सकती है। इसके लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक कर आप अलग-अलग राज्यों के हेल्पलाइन नंबर जान सकते हैं। जहां भी आप फंसे है, इसमें आपको उसी राज्य का चयन करना होगा, बाकी जानकारी आपको यहीं से मिल जाएगी।
देश के जिस राज्य में फंसे हैं, वहां मदद के लिए इस लिंक पर क्लिक करें।
स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने शनिवार को बताया कि पूरे देश में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 1035 नए मामले सामने आए हैं और 40 मौतें हुई हैं। भारत में कोरोना वायरस के मामलों में अब तक की सबसे तेज बढ़त हुई है, मामलों की संख्या बढ़कर 7447 (6565 सक्रिय मामले, 643 ठीक/ डिस्चार्ज मामले और 239 मौत के मामलों को मिलाकर) हो गई है।
-
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Samrat Choudhary: 'तू जहां-जहां चलेगा मेरा साया साथ होगा', कौन हैं सम्राट चौधरी की पत्नी? क्या करती हैं? -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
Balen Shah Government: नेपाली गृह मंत्री के बयान ने उड़ा दी भारत की नींद, चीन को लेकर क्या कहा? -
Nitish Kumar ने इस्तीफा देते वक्त क्या कहा आखिरी पोस्ट में? जाति को लेकर कही दिल की बात -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
मुस्लिम पति फरमान खान को छोड़कर कहां गईं Monalisa? क्या सच में हुईं गायब? वीडियो की सच्चाई आई सामने -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब












Click it and Unblock the Notifications