भारत वापस लौटने वाले यात्रियों के लिए सरकार ने जारी किए दिशा-निर्देश

नई दिल्ली। भारत सहित दुनियाभर में कोरोना वायरस का खतरा बढ़ता जा रहा है। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद के मुताबिक, कोरोना वायरस संदिग्धों और कोरोना पॉजिटिव लोगों के संपर्क में आने वालों में से कुल 271 में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है। इसके खतरे से निपटने के लिए सरकार ने अब एक और अहम कदम उठाया है। विदेश से लौटने वाले लोगों के लिए सरकार ने कुछ दिशा-निर्देश जारी किए हैं-

coronavirus, coronavirus in india, indians, indian government, government of india, health ministry, guidelines, कोरोना वायरस, भारत में कोरोना वायरस, भारत सरकार, भारतीय, स्वास्थ्य मंत्रालय, दिशा निर्देश

  • यदि आपको खांसी, बुखीर या सांस लेने में तकलीफ है तो तुरंत एयरलाइन कर्मचारी को बताएं।
  • यदि आपको खांसी, बुखार या सांस लेने में तकलीफ है तो तुरंत एयरलाइन कर्मचारी से मास्क मांगें और उसे पहनकर रखें।
  • परिवार वालों और सह-यात्रियों के निकट संपर्क में न आएं।
  • प्लेन में उतरते समय एयरलाइन कर्मचारी के दिशानिर्देशों को अपनाए।
  • एयरपोर्ट पर अपनी यात्राक्रम की जानकारी और सेल्फ-रिपोर्टिंग फॉर्म एयरपोर्ट स्वास्थ्य अधिकारी को दें।
  • यदि आप पिछले 14 दिनों से किसी कोरोना वायरस (Covid-19) प्रभावित देशों से लौटे हैं और खांसी, बुखार और सांस लेने में तकलीफ हो रही है, तो तुरंत हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करें और निर्देशों का पालन करें।

इसके अलावा सरकार ने एक व्हाट्सएप नंबर भी जारी किया है। जो सप्ताह के सातों दिनों, 24 घंटे काम करेगा। इसे माई गवर्नमेंट कोरोना हेल्प डेस्क (MyGov Corona Helpdesk) नाम दिया गया है। ये व्हाट्सएप नंबर 9013151515 है। इस नंबर पर 'Hi' भेजने पर आपको कोरोना वायरस से संबंधित ताजा जानकारी मिल जाएगी।

Recommended Video

    COVID-19: ICMR का बड़ा फैसला Private Lab को Coronavirus की जांच की मंजूरी दी | वनइंडिया हिंदी

    केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कोरोना वायरस को लेकर नई हेल्पलाइन भी जारी की है। नई हेल्पलाइन 1075 पर 24 घंटे संपर्क करने की सुविधा रहेगी। इससे पहले मंत्रालय की ओर से 011-23978046 नंबर भी जारी किया जा चुका है। इसके अलावा [email protected] पर ई-मेल भी कर सकते हैं। केंद्र और राज्य सरकारें लोगों से हर तरह की सावधानी बरतने को कह रही हैं। साथ ही लोगों को जागरुक करने के लिए भी हर संभव कदम उठाए जा रहे हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+