पाकिस्तान पर किया राज्यवर्धन का निशाना चूका, कसे गए

नई दिल्ली(विवेक शुक्ला) केन्द्रीय सूचना और प्रसारण राज्य मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ कसे गए हैं। कसे इसलिए गए क्योंकि उनका पाकिस्तान पर किया निशाना गलत निकला। कभी निशानेबाजी में ओलंपिक खेलों में कांस्य पदक जीतने वाले राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने इस बार जुबानी निशाना गलत लगाया।

Government is unhappy with Rathore’s anti-Pak comment

सख्ती से सलाह

समझा जाता है कि प्रधानमंत्री कार्यालय यानी पीएमओ ने राठौड़ को सख्ती से सलाह दी कि वे आक्रामक बयानबाजी से बचें। इसे देने से भारत-पाकिस्तान के पहले से ही तनावपूर्ण संबंध और खराब होंगे। [पाक बोल हमने चूड़िया नहीं पहन रखी हैं, हमारे पास परमाणु है]

सैन्य एक्शन

राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने भारत की ओर से पाकिस्तान में म्यांमार की तरह के सैन्य एक्शन की चेतावनी दी थी। इसके चलते पाकिस्तान ने बहुत सख्त प्रतिक्रिया दी थी।

गलतफहमी में न रहे

पाकिस्तान ने कहा है कि भारत को किसी ग़लतफ़हमी का शिकार नहीं होना चाहिए, हम म्यांमार नहीं है।आपको याद होगा कि राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने कहा था कि भारतीय फ़ौज ने म्यांमार में जिस तरह की कार्रवाई की है वो उन सभी देशों के लिए एक मैसेज है जो भारत विरोधी गतिविधियों को बढ़ावा देते है।उनका इशारा पाकिस्तान से ही था।

क्यों बोले

जयपुर ग्रामीण से भाजपा के लोकसभा सांसद राठौड़ के उक्त बयान को लेकर इसलिए भी हैरानी जताई जा रही है क्योंकि वे तो आमतौर पर चुप रहते हैं सूचना और प्रसारण मंत्री होने के बाद भी। इसके चलते एक तरह से उनके कामों को भी उनके सीनियर अरुण जेटली को करना और देखना पड़ता है।

वे किसी प्रेस कांफ्रेंस में जब नेशनल मीडिया सेंटर में आते हैं तो भी वे चुप ही रहते हैं। मीडिया के सवालों के जवाब जेटली को ही देने पड़ते हैँ। इसलिए जानकारों को हैरानी हो रही कि राठौड़ ने इतना गर्म बयान किसकी शह पर दे डाला।

बोलना भूले

हालांकि कहने वाले कहते हैं कि सेना की पृष्ठभूमि वाले नेता कई बार सोच-समझकर बोलना भूल जाते हैं। वे इस बाबत रिटायर जनरल वी.के. सिंह का भी उदाहरण देते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+