ओडिशा में क्वारंटाइन पूरा करने वाले लोगों को सरकार दे रही दो हजार रुपये
ओडिशा में क्वारंटाइन पूरा करने वाले लोगों को सरकार दे रही दो हजार रुपये
नई दिल्ली। भारत में कोरोना पॉजिटिव केस बढ़ते ही जा रहे हैं। महामारी में हुए लॉकडाउन के चलते प्रत्येक प्रदेश आर्थिक संकट से जूझ रहा हैं। आर्थिक स्थिति को दोबारा पटरी पर लाने के लिए राज्यों में कई गतिविधियां शुरु हो चुकी है। यही कारण है कि लोग रोजी-रोटीके जुगाड़ में एक राज्य से दूसरे राज्य में फिर से जाना शुरु कर चुके हैं। जिस कारण कोरोना संक्रमण बढ़ने का खतरा और बढ़ गया है। ऐसे में आडिशा सरकार ने दूसरे राज्यों से आने वाले लोगों को क्वारंटाइन की अवधि को पूरा करने के लिए एक अलग शुरुआत की है।

ओडिशा में दूसरे राज्यों से ओडिशा आने वालों को क्वारंटाइन अवधि पूरा करने पर दो हजार रुपये दिए जा रहे हैं। ओडिशाा में जाजपुर जिला मजिस्ट्रेट रंजन कुमार ने मीडिया को ये जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यहां 1300 अस्थायी क्वारंटाइन सेंटरों का निर्माण किया गया है जिसमें दूसरे प्रदेशों से आने वाले लोगों को रखा जाता है। सरकारी आदेश के अनुसार दूसरे राज्यों से आने वाले लोगों को इन सेंटरों में क्वारंटाइन अवधि पूरा करनी होगी जिसे बाद सेंटर से जाते समय उन्हें 2 हजार रुपये दिए जाएंगे। इतना ही नहीं सेंटरों में वयस्कों को 120 रुपये प्रतिदिन और बच्चों को 100 रुपये प्रतिदिन का मुफ्त भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि अगर कोई व्यक्ति सेंटर के अंदर बागबानी या पेंटिंग जैसा कोई काम करना चाहता है तो उसे 150 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से पेमेंट किया जाता है। यह भुगतान अधिकतम दस दिन तक दिया जाता है।
बता दें ओडिशा में सोमवार को 245 नए मामले मिलने के बाद कोरोना मरीजों की संख्या 6859 पहुंच गई है और पिछले 24 घंटे में दो और लोगों की मौत के बाद अब तक 23 मौतें हो चुकी हैं। वहीं, पश्चिम बंगाल से लौटे दो एनडीआरएफ के जवान भी संक्रमित पाए गए हैं। ओडिशा में 2086 एक्टिव केस हैं, जबकि 4743 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।












Click it and Unblock the Notifications