बोले बेनेगल- फिल्म इंडस्ट्री पर हो रहे हमलों से बचाए सरकार
फिल्म निर्माता श्याम बेनेगल कहा है कि पाकिस्तानी कलाकार फवाद खान को ऐ दिल है मुश्किल फिल्म में कास्ट करने पर बेवजह करण जौहर को परेशान किया जा रहा है।
नई दिल्ली। फिल्म निर्माता श्याम बेनेगल कहा है कि पाकिस्तानी कलाकार फवाद खान को ऐ दिल है मुश्किल फिल्म में कास्ट करने पर बेवजह करण जौहर को परेशान किया जा रहा है।

बेनेगल ने कहा कि मैं यह देख कर दुखी हूं कि करण को बेवजह परेशान किया जा रहा है, जबकि 50 करोड़ रुपए दांव पर लगे हुए हैं। आप उससे क्या कहे जाने की उम्मीद कर रहे हैं? बेनेगल ने कहा कि फिल्म इंडस्ट्री लगातार चपेट में है। इन्हें उन लोगों से बचाव की जरूरत है जो इन्हें धमकी देते हैं या उन पर हमला करते हैं।
उन्होंने कहा कि हम ऐसी चीजों को टाल नहीं सकते। फिल्म इंडस्ट्री पर हो रहे ऐसे हमलों से सरकार को बचाना ही होगा।
गौरतलब है कि जम्मू और कश्मीर स्थित उरी में भारतीय सेना के बेस कैंप पर हुए हमले के बाद से ही मांग उठने लगी थी कि भारत में बॉलीवुड और टीवी में बतौर कलाकार, पाकिस्तान के किसी शख्स को काम न दिया जाए।
मंगलवार को ऐ दिल ही मुश्किल के निर्माता-निर्देशक करण जौहर ने एक वीडियो जारी कर कहा था कि वो अब किसी पाकिस्तानी कलाकार को अपनी फिल्मों का हिस्सा नहीं बनाएंगे। साथ ही उन्होंने कहा था कि उनके लिए देश सबसे पहले है।
इससे पहले महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना ने पाक कलाकारों को भारत छोड़ने का अल्टीमेटम जारी किया था।












Click it and Unblock the Notifications