सरकार ने प्लास्टिक के नोट छापने का किया ऐलान
केंद्र सरकार ने प्लास्टिक रुपए छापने का लिया फैसला, इसके लिए शुरु की गई प्रक्रिया, जल्द आपके हाथ में आ सकते हैं ये नोट।
नई दिल्ली। नोटबंदी के फैसले के बाद केंद्र सरकार ने नए नोट को लेकर एक बड़ा ऐलान किया है। केंद्र सरकार ने आज संसद में इस बात की जानकारी दी है कि अब प्लास्टिक के नोट छपने का काम शुरु होगा।

सूरत में पकड़े 76 लाख रुपए, सभी नोट 2000 के
शुरु हो गई है प्रक्रिया
सरकार ने बताया कि प्लास्टिक नोट छापने का फैसला ले लिया गया है और इसकी प्रक्रिया भी शुरु कर दी गई है। प्लास्टिक के नोट के लिए जरूरी चीजों की व्यवस्था का इंतजाम भी शुरु हो गया है।
वित्त राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने संसद में बताया कि प्लास्टिक नोट को छापने का फैसला ले लिया गया है। मेघवाल ने यह जवाब उस सवाल के जवाब में दिया कि क्या आरबीआई प्लास्टिक नोट छापने जा रही है।
2014 में भी की गई थी अहम घोषणा
आपको बता दें कि प्लास्टिक के नोट छापने को लेकर काफी लंबे समय से कवायद चल रही थी। फरवरी 2014 में कहा था कि 1 करोड़ 10 रुपए के नोट तौर ट्रायल शुरु किए जाएंगे, जिसके लिए प्राकृतिक संरचना को देखते हुए पांच शहरों का चयन किया गया है, जिसमें मैसूर, कोची, जयपुर, शिमला और भुवनेश्वर को चुना गया है
क्यों जरूरी है प्लास्टिक नोट
प्लास्टिक नोट की औसत उम्र तकरीबन पांच साल की होती है ऐसे में इसकी जमाखोरी कर पाना मुश्किल है, यही नहीं इसके जाली नोट छापना भी मुश्किल है। प्लास्टिक नोट कागज की नोट की तुलना में ज्यादा साफ होते हैं।
प्लास्टिक के नोट पहली बार ऑस्ट्रेलिया में शुरु किए गए थे जिससे कि जाली नोटों से निपटा जा सके। बहरहाल भारत में कितने दिनों में लोगों के हाथ में प्लास्टिक के रुपए होंंगे यह देखने वाली बात होगी।












Click it and Unblock the Notifications