साइना को नहीं मिला पदमा सम्मान, रह गए सुशील भी
नई दिल्ली(विवेक शुक्ला) सरकार ने बैड़मिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल को पदमा पुरस्कार नहीं दिया हालांकि उन्होंने इसे पाने के लिए खासा घटियापन किया था। सरकार ने इसके साथ ही सुशील कुमार को भी पदमा पुरस्कार नहीं दिया। हालांकि मान जा रहा था कि कुश्ती में दो बार ओलंपिक पदक विजेता सुशील कुमार को तो पदमा पुरस्कार मिलेगा। यह बात अलग है कि उनके ससुर और कोच सतपाल को इस पदम भूषण से सम्मानित किया गया है। इससे पहले खेल मंत्रालय ने साइना नेहवाल को पद्म भूषण सम्मान देने की सिफारिश सरकार को भेजी थी। पद्म सम्मान के लिए सुशील कुमार के नाम भेजे पर सायना ने नाराजगी जताई थी।

सुशील मेरे अच्छे दोस्त
हालांकि साइना नेहवाल ने बाद में कहा था, 'सुशील मेरे अच्छे दोस्त हैं। लोगों ने इस मुद्दे को गलत तरीके से बड़ा बना दिया। मुझे समझ नहीं आ रहा कि ऐसा क्यों दिखाया गया। मैंने अवार्ड की मांग नहीं की।'
भारतीय बैडमिंटन संघ
सनद रहे कि भारतीय बैडमिंटन संघ (बाई) ने पिछले साल अगस्त में खेल मंत्रालय को साइना के नाम की सिफारिश की थी लेकिन मंत्रालय ने दो बार के ओलंपिक पदक विजेता पहलवान सुशील कुमार को इस पुरस्कार के लिए चुना है क्योंकि उन्हें लगता है कि वह इससे अधिक पात्र उम्मीदवार हैं।
बेहतर पात्र
बहरहाल कहा जा रहा है कि साइना के सुशील कुमार को पदमा पुरस्कार देने संबंधी खबरों के आने के बाद विरोध जताने के बाद सरकार ने दोनों को ही इस बार इस पुरस्कार को नहीं दिया। खैर, सुशील कुमार हर हालत में साइना से इस पुरस्कार को पाने के लिहाज से बेहतर पात्र थे।












Click it and Unblock the Notifications