'द इंडियन एक्सप्रेस' का दावा सरकार नहीं देगी 'सर्जिकल स्ट्राइक' के सबूत
नई दिल्ली। जिस दिन से इंडियन आर्मी ने पाक अधिकृत कश्मीर पर'सर्जिकल स्ट्राइक' की है, उसी दिन से इसके सबूत मांगे जा रहे हैं। पहले पाकिस्तान इसकी मांग कर रहा था और उसके बाद देश के कुछ राजनेताओं ने इसकी मांग कर डाली, जिसके बाद खबर आयी थी कि भारत सरकार इस बारे में विचार कर रही है और हो सकता है कि वो लोगों के सामने सबूत पेश करे।
लेकिन अब अंग्रेजी अखबार 'द इंडियन एक्सप्रेस' ने दावा किया है कि सरकार ऐसा कुछ नहीं करने जा रही है। पेपर में छपी खबर के मुताबिक मोदी सरकार ने फैसला किया है कि वो सर्जिकल स्ट्राइक के कोई सबूत पेश नहीं करेगी और भारत युद्द की तैयारी भी नहीं कर रहा है लेकिन हां पाकिस्तान की हर नापाक हरकत को इंडिया मुंंह तोड़ जवाब जरूर देगा।
मालूम हो कि 28-29 सितंबर की रात को भारतीय पैराकमांडोज ने पीओके में घुसकर आतंकियों के लॉन्च पैड्स को निशाना बनाया था। जिसमें कई आतंकियों के मारे जाने की खबर है। कुछ रिपोर्ट में तो ये भी कहा गया है कि सर्जिकल स्ट्राइक में लश्कर के 20 आतंकी मारे गए थे जिसके कारण लश्कर बुरी तरह से बौखलाया हुआ है।













Click it and Unblock the Notifications