कोयला संकट से निपटने के लिए सरकार बढ़ाएगी उत्पादन, 5 दिनों में 20 लाख टन प्रतिदिन करेगी

नई दिल्ली, 12 अक्टूबर। भारत में कई राज्यों में कोयला संकट का सामना कर रही सरकार ने उत्पादन बढ़ाने का फैसला लिया है। सरकारी सूत्रों ने मंगलवार को बताया है सरकार अगले 5 दिनों में प्रतिदिन कोयला उत्पादन को 19.4 लाख टन से बढ़ाकर 20 लाख टन करेगी। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक केंद्र सरकार सभी राज्यों की मांग को पूरा कर रही है।

Coal

तमिलनाडु, पंजाब, दिल्ली, राजस्थान, असम और मध्य प्रदेश सहित कई राज्यों ने कोयला आधारित ऊर्जा संयत्रों में कोयला की कमी के चलते उत्पादन पर संकट की बात कही है। कई राज्यों को कोयले की कमी के चलते बिजली संयंत्रों को बंद करना पड़ा है और वे महंगी बिजली खरीदने को मजबूर हो रहे हैं।

राज्यों को कहना है कि अगर ऐसी ही स्थिति रही तो ऊर्जा संकट बढ़ सकता है और ब्लैक आउट हो सकता है। महामारी के बाद आर्थिक गतिविधियों में सुधार के चलते बिजली की मांग में अभूतपूर्व तेजी देखी गई है। यही वजह है कि संकट से निपटने के लिए केंद्र सरकार ने देश में कोयले का उत्पादन बढ़ाने का फैसला लिया है।

देश में इस्तेमाल की जाने वाली बिजली का 70 प्रतिशत उत्पादन कोयले से होता है। ऐसे में कोयले की कमी के चलते कई राज्यों को अपने यहां पॉवर कट को बढ़ाना पड़ा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+