इजराइल से 54 किलर ड्रोन की डील को भारत सरकार की मंजूरी
नई दिल्ली। रक्षा मंत्रालय ने इजराइल से 54 ड्रोन लेने की डील मंजूर की है। भारत इजराइल से एचएआरओपी अटैक ड्रोन खरीदेगा। बताया गया है कि इससे वायुसेना की ताकत में काफी इजाफा होगा। रक्षा मंत्रालय ने बीते हफ्ते हाइ-लेवल मीटिंग के बाद इन 54 ड्रोन की डील को फाइनल किया है।

भारतीय वायुसेना के आधिकारियों का कहना है कि ये प्रोजेक्ट हमारी ताकत बढ़ाएगा। इसके साथ-साथ भारत इजराइल के साथ प्रोजेक्ट चीता पर भी बाचतीत कर रहा है। इसके अंतर्गत सभी तीन सर्विस के ड्रोन हाई-क्वालिटी के मारक ड्रोन में बदले जाएंगे और इनकी सर्विलांस की ताकत भी बढ़ेगी। चीन और पाकिस्तान की लगातर बढ़ती ताकत को देखते हुए इस तरह के ड्रोन की मांग लगातार सेना की ओर से हो रही थी।
इस रविवार को ही भारतीय वायुसेना को चार चिनूक सैन्य हेलिकॉप्टर भी मिले हैं। अमेरिकी एयरोस्पेस कंपनी बोईंग ने रविवार को भारतीय वायुसेना के लिए चार चिनूक सैन्य हेलिकॉप्टरों की आपूर्ति गुजरात में मुंद्रा बंदरगाह पर की। चिनूक बहुद्देशीय, वर्टिकल लिफ्ट प्लेटफॉर्म हेलिकॉप्टर है जिसका इस्तेमाल सैनिकों, हथियारों, उपकरण और ईंधन को ढोने में किया जाता है।
भारतीय वायुसेना 16 फरवरी से राजस्थान के पोखरण में वायुसैनिक अभ्यास 'वायुशक्ति 2019' के दौरान भारतीय वायुसेना अपने 138 लड़ाकू, टोही और परिवहन विमानों के बेड़े की समन्वित तैनाती करेगी और अपनी रक्षात्मक और आक्रामक क्षमता का परीक्षण करेगी। इस दौरान वायुसेना दिन के उजाले में, सूर्यास्त के समय और रात के अंधेरे में लक्ष्यों का पता लगाकर उन्हें नेस्तानाबूद करने के कौशल को दुनिया के सामने पेश करेगी।












Click it and Unblock the Notifications