Gosha mahal Election Result 2023: गोश महल विधानसभा BJP उम्मीदवार राजा सिंह ने दर्ज की जीत, दूसरे नंबर रहा कौन?

Gosha mahal Chunav Result 2023: गोशमहल विधानसभा सीट तेलंगाना की महत्वपूर्ण विधानसभा सीट है, जहां 2018 में भारतीय जनता पार्टी ने जीत दर्ज की थी। इस बार गोशमहल विधानसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी ने फिर से जीत का परचम लहराया है।

हम आपके लिये लाये हैं विस्तृत कवरेज, जिसमें आप विधानसभा सीट पर प्रत्याशियों की सूची, पार्टी प्रचार व अन्य खबरों के साथ-साथ जान सकेंगे यहां के विजेता, उपविजेता, वोट शेयर और बहुत कुछ। शुरुआती रूझानो में भाजपा उम्मीदवार राजा सिंह पीछे चल रहे थे।

Gosha Mahal Election Result 2023 Latest Update vote counting Winning Candidate News In Hindi

गोशमहल विधानसभा सीट पर 10.30 बजे तक के रुझानो में नंद किशोर व्यास आगे चल रहे थे। 12 बजे के बाद आंकड़े बदले और भाजपा उम्मीदवार जीत की ओर बढ़तें हुए नज़र आए। भाजपा उम्मीदवार टी राजा सिंह गोशमहल से जीत दर्ज करने की कगार पर आ गए। बीआरएस उम्मीदवार नंद किशोर व्यास पीछे चले गए।

तेलंगाना की गोशमहल विधानसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार टी राजा सिंह ने जीत का परचम लहरा दिया है। वहीं गोशमहल विधानसभा सीट पर बीआरएस के नंद किशो व्यास को दूसरे नबंर पर जगह मिली।

भाजपा कार्यकर्ताओं में जोश की लहर है। खुशियां मनाते हुए एक दूसरे को लड्डू खिला रहे हैं। भाजपा कार्यकर्ताओं का कहना है कि सच की जीत हुई है। हमारे नेता की छवि धुमिल करने की बहुत कोशिश की गई लेकिन उन्हें विपक्षी हरा नहीं पाये।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+