गोरखपुर: डॉ. कफील खान के विदेश भागने का शक, पुलिस दे रही दबिश
गोरखपुर। गोरखपुर के बीआरडी मेडिकल कॉलेज में ऑक्सीजन की कमी के कारण हुई बच्चों की मौत को लेकर पुलिस ताबड़तोड़ कार्रवाई कर रही है। पुलिस ने डॉ. कफील खान के घर सोमवार और मंगलवार को छापा मारा लेकिन दोनों बार डॉक्टर घर पर नहीं मिले। मंगलवार को जब पुलिस दूसरी बार डॉ. कफील के तुर्कमानपुर स्थित आवास पंहुची तो उनकी अनुपस्थिति में डॉक्टर की पत्नी ने पुलिस को बयान दिया।

गोरखपुर त्रासदी के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए हॉस्पिटल प्रशासन समेत कई लोगों की गिरफ्तारियां की है। बताया जा रहा है कि जब से डॉ. कफील पर मुकदमा दर्ज हुआ है तभी से वे लापता है। यहां तक कि पुलिस को उनके विदेश भाग जाने का भी शक है। डॉ कफील तक पंहुचने के लिए पुलिस उनके सगे संबंधियों से भी पूछताछ कर रही है।
डॉ कफील को ढूंढने के लिए एसटीएफ की टीम लखनऊ और कानपुर में छानबीन कर रही है, वहीं कुछ टीमें पश्चिमी यूपी और दिल्ली के लिए भी रवाना हो गई है। इससे पहले पुलिस ने बीआरडी मेडिकल कॉलेज के प्रींसिपल डॉ. राजीव मिश्र और उनकी पत्नी को पूर्णिमा शुक्ल को कानपुर से गिरफ्तार कर लिया गया।
आपको बता दें कि यूपी के डीजी हेल्थ केके गुप्ता के तरफ से दी गई तहरीर के बाद पुलिस ने लखनऊ के हजरतगंज थाने में डॉ कफील खान समेत 9 लोगों पर कुल 7 धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया है।












Click it and Unblock the Notifications