सपा-बसपा के साथ से नहीं, नरेश अग्रवाल की वजह से पिछड़ी भाजपा: शिवसेना सांसद

प्रभु राम के खिलाफ होने हो जाने से पिछड़ी भाजपा: शिवसेना सांसद

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश और बिहार में उपचुनाव के नतीजों में भारतीय जनता पार्टी के पिछड़ने पर शिवसेना सांसद संजय राउत ने नरेश अग्रवाल को जिम्मेदार ठहराया है। राउत ने कहा 'मैं ये नहीं मानता कि सपा-बसपा गठबंधन ने काम किया, मैं मानता हूं कि प्रभु श्रीराम की सबसे ज्यादा निंदा करने वाले सपा नेता के लिए जिस दिन रेड कारपेट डाला, उसी दिन श्रीराम भी आपके खिलाफ हो गए।' राउत ने कहा कि भाजपा ने ना जनता की सुनी और ना ही अपने सहयोगियों की, इसी वजह से उसकी हालत चुनाव में खराब हुई है।

नरेश अग्रवाल पर शिवसेना का निशाना

नरेश अग्रवाल पर शिवसेना का निशाना

शिवसेना सांसद संजय राउत ने सीधे तौर पर राज्यसभा सांसद नरेश अग्रवाल को निशाने पर लिया है। हाल ही में अग्रवाल सपा छोड़ भाजपा में शामिल हुए हैं। अपने बयानों के लिए नरेश अग्रवाल कई बार विवादों में रहे हैं। कुछ समय पहले राज्यसभा में शराब और राम को लेकर अपनी टिप्पणी के चलते भाजपा ने ही उनके खिलाफ जमकर हंगामा काटा था।

 पांच में सिर्फ एक सीट पर भाजपा को बढ़त

पांच में सिर्फ एक सीट पर भाजपा को बढ़त

बुधवार को गोरखपुर और फूलपुर लोकसभा सीटों के अलावा बिहार की अररिया लोकसभा पर मतगणना हो रही है। वहीं बिहार की भभुआ और जहांनाबाद विधानसभा सीट पर हुए चुनाव की भी आज काउंटिंग हो रही है। इनमें से सिर्फ भभुआ विधानसभा में भाजपा की बढ़त बनी हुई है। गोरखपुर और फूलपुर पर भाजपा पिछड़ रही है तो अररिया लोकसभा पर मुकाबला नजदीकी है।

गढ़ में भी पिछड़ी भाजपा

गढ़ में भी पिछड़ी भाजपा

भाजपा के लिए ये उपचुनाव इस लिए बेहद अहम हैं क्योंकि गोरखपुर से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और फूलपुर से प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशवप्रसाद मौर्या 2014 में सांसद बने थे। दोनों ने ही बहुत बड़े अंतर से यहां जीत दर्ज की थी और कोई उम्मीदवार उनके करीब भी नहीं आ पाया था। गोरखपुर पर तो बीते कई चुनावों से भाजपा के सामने कोई पार्टी टिकी ही नहीं है। ऐसे में यहां भाजपा का पिछड़ना राजनीतिक विश्लेषकों को भी चौंका रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+