flashback 2021: इन फूड्स ने इंटरनेट पर जमकर मचाया तहलका, गूगल पर सबसे अधिक हुए सर्च

नई दिल्ली, 17 दिसंबर: सर्च इंजन गूगल ने अपनी वार्षिक 'ईयर इन सर्च' रिपोर्ट जारी की है। गूगल अपनी इस रिपोर्ट में लोगों द्वारा खोज गए शब्दों, नामों,खाने की चीजों समेत कई तरह के ट्रेंडिग टॉपिक्स जारी करता है। इसके जरिए साल की सबसे बड़ी घटनाओं पर नजर जाती है। खाने के मामले में भी गूगल पर कुछ दिलचस्प ट्रेंडिग देखने को मिले हैं। इयर इन सर्च रिपोर्ट में शीर्ष ट्रेंडिंग सूचियों में, हमने ऑफबीट और वायरल डिश जैसे फेटा पास्ता समेत कई डिश सर्च में रहीं। ये लिस्ट उन खोज शब्दों पर आधारित हैं जिनमें पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष सबसे अधिक वृद्धि हुई है।

गूगल पर सबसे अधिक सर्च किया गया ये फूड

गूगल पर सबसे अधिक सर्च किया गया ये फूड

पिछले साल डालगोना कॉफी और बनाना ब्रेड जैसी रेसिपी गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च की गई थी। इस साल इन आरामदायक और सरल व्यंजनों को कुछ दिलचस्प और अनोखे व्यंजनों द्वार रिप्लेस कर दिया गया है। दुनिया भर में 2021 में गूगल पर सबसे अधिक खोजा जाने वाला फूड बिरिया टाकोस है। इंडोनेशियाई फ्राइड राइस, नसी गोरेंग सूची में दूसरे स्थान पर रहे। साधारण फेटा पास्ता तीसरे स्थान पर रहा। 2021 की गूगल सर्च में बेक्ड ओट्स, पोटैटो सूप और ओवरनाइट ओट्स जैसी कंफर्मिटंग रेसिपी भी शीर्ष दस व्यंजनों में शामिल थीं। दिलचस्प बात यह है कि तीन जापानी व्यंजन भी विश्व स्तर पर टॉप 10 ट्रेंडिंग रेसिपी में शामिल हुए हैं। इसमें शोगायाकी, तेरियाकी अंबरजैक और टोनजिरू डिश शामिल हैं।

2021 में गूगल पर टॉप 10 ट्रेंडिग फूड लिस्ट

2021 में गूगल पर टॉप 10 ट्रेंडिग फूड लिस्ट

मैक्सिकन बिरिया टाकोस: मीठा, खट्टा, नमकीन, थोड़ा मसालेदार का सही संयोजन है। इसे स्ट्रू में डालकर सुनहरा होने तक डीप फ्राई किया जाता है।

नसी गोरेंग: ये एक इंडोनेशियन फ्राइड राइस है। जिसे मीठी सोया सॉस और तेरासी के साथ पकाया जाता है। ये इंडोनेशिया में एक आम भोजन है।

फेटा पास्ता - यह एक इटेलियन डिश है। टमाटर, जैतून के तेल और फ़ेटा चीज़ के साथ इस पास्ता को पकाया जाता है। यह एक बेहद ही सिंपल डिश है। जो यूरोप में लोगों के आम खाने में शामिल होती है।

ये खाने भी नहीं रहे पीछे

ये खाने भी नहीं रहे पीछे

शोगायाकी- शोगायाकी जापान में सबसे लोकप्रिय पोर्क व्यंजनों में से एक है। इस डिश में पोर्क को अदरक में मैरीनेट किया जाता है। इसे सोया सॉस, मिरिन, खातिर, अदरक, प्याज और लहसुन के साथ पंद्रह मिनट से भी कम समय में पैन में पकाया जाता है।

पोटैटो सूप- पूरी दुनिया में बड़े से चाव खाई जानी वाली डिश है। पोटैटो सूप एक कॉन्टिनेंटल रेसिपी है। आलू, दूध और मैदे से तैयार यह सूप विटमिन सी और बी 6 से भरपूर है। डिनर से पहले स्टार्टर के रूप में आप इसे ले सकते हैं। ठंड के लिहाज से यह एक बेहतरीन रेसिपी है।

बेक्ड ओट्स- बेक्ड ओट्स इस दिनों सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। इस डिश में ओट्स दूध, चॉकलेट, पीनट बटर के साथ मिलकर ओवन में बनाई जाने वाली डिश है।

ओवरनाइट ओट्स- जब झटपट नाश्ते की बात आती है, तो ओवरनाइट ओट्स दुनिया भर के खाने के शौकीनों की सूची में सबसे ऊपर है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+