गूगल ने कहा- सरकार के इशारे पर हुआ साइबर अटैक, हमने चेताया था

सरकार के इशारे पर साइबर अटैक को लेकर दी थी चेतावनी: गूगल

नई दिल्ली। गूगल ने कहा है कि भारत में 500 लोगों पर साइबर हमले की चेतावनी उसने सरकार को दी थी। मंगलवार को गूगल की ओर से जारी बयान में दुनिया भर के 12 हजार लोग, जिसमें 500 भारतीय शामिल हैं, पर सरकार के इशारे पर हुए साइबर हमले की बात कही गई है। ये हमले इस साल जुलाई से सितंबर के बीच हुए।

Google warned 500 users in India of government backed phishing attacks, Google, cyber attack, गूगल, साइबर अटैक

एक ब्लॉगपोस्ट में गूगल ने बिना किसी इकाई का नाम लिए हुए कहा, खतरों का विश्लेषण करने वाले उसके समूह टीएजी ने 50 से अधिक देशों के 270 से अधिक लक्षित या सरकार समर्थित समूहों का पता लगाया है। इन समूहों का उद्देश्य असहमति रखने वालों को लक्षित करना, खतरनाक साइबर हमले करना या बहुत ही सधे हुए तरीके से भ्रामक जानकारियां फैलाना था।

गूगल ने कहा, सरकार की ओर से ऐसे किसी साइबर हमले का पता चलने पर यूजर्स को इसकी चेतावनी भेजने की हमारी एक व्यवस्थित नीति है और समय-समय पर इन्हें जारी करते रहते हैं। जुलाई से सितंबर 2019 के बीच हमने 149 देशों के यूजर्स को 12 हजार से अधिक चेतावनियां जारी की कि उन्हें सरकार समर्थित हमलावरों की ओर से निशाना बनाया जा रहा है। इस बीच भारत के 500 यूजर्स के लिए चेतावनी जारी की।

यह मामला व्हाट्सऐप के उस खुलासे के बाद सामने आया है, जिसमें कहा गया था कि पेगासस नामक एक इजराइली स्पाइवेयर का इस्तेमाल दुनियाभर में पत्रकारों और मानवाधिकार कार्यकर्ताओं की जासूसी करने के लिए किया गया था, जिसमें भारत के 121 लोग शामिल थे। 31 अक्टूबर को व्हाट्सऐप ने कहा था कि अज्ञात संस्थाओं ने इजरायली स्पाइवेयर पेगासस का इस्तेमाल करते हुए भारतीय पत्रकार और मानवाधिकार कार्यकर्ताओं की जासूसी की थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+