गूगल ने दिल की इमोजी के साथ डूडल बनाकर डॉक्टरों, वैज्ञानिक शोधकर्ताओं और फ्रंटलाइन वर्करों का दिया धन्यवाद
सर्च इंजन गूगल ने दिल की इमोजी के साथ डूडल बनाकर हेल्थकेयर सेक्टर से जुड़े सभी लोगों का धन्यवाद दिया है।
नई दिल्ली, 26 अप्रैल। ऐसे में जब कोरोना दुनियाभर में अपना कहर ढा रहा है। दुनियाभर के डॉक्टर, स्वास्थ्यकर्मी और वैज्ञानिक शोधकर्ता दिन-रात लोगों को बचाने के काम में लगे हुऐ हैं। वह पहली पंक्ति में खड़े होकर इस महामारी के दौर में अपनी पूरी क्षमता के साथ काम कर रहे हैं। ऐसे में उनका शुक्रिया अदा करना तो बनता है। इसलिए सर्च इंजन गूगल ने दिल की इमोजी के साथ डूडल बनाकर हेल्थकेयर सेक्टर से जुड़े सभी लोगों का धन्यवाद दिया है।

गूगल ने डूडल बनाकर कोरोना से जंग लड़ने में अग्रिम भूमिका निभा रहे सभी डॉक्टरों और वैज्ञानिक शोधकर्ताओं का धन्यवाद दिया है। रंगबिरंगे डूडल में कोरोना वायरस को खत्म करने के लिए लड़ रहे लोगों के कठिन परिश्रम को दर्शाने की कोशिश की गई है। डूडल में दिखाया गया है कि एक वैज्ञानिक अपने काम पर लगा हुआ है और उसे दिल के आकार की इमोजी भेजी जा रही है। इसा कर पूरे वैज्ञानिक समाज का धन्यवाद प्रकट किया गया है।
यह भी पढ़ें: कोरोना पर PM की हुई आलोचना तो अनुपम खेर बोले- 'वैसे घबराइए मत,आएगा तो मोदी ही, जय हो'
कुछ दिन पहले गूगल ने लोगों से मास्क पहनने की अपील की थी। गूगल ने एक मेसेज देते हुए लिखा था, 'मास्क बेहद जरूरी है, मास्क पहनें और जिंदगी बचाएं।' कोरोना वायरस की दूसरी लहर के दौरान दुनिया भर के डॉक्टर और शोधकर्ता दिन रात लोगों की भलाई में लगे हुए हैं। पिछले साल जब कोरोना महामारी की शुरुआत हुई थी उस दौरान भी गूगल ने कोरोना से लड़ने में अपनी अहम भूमिका अदा कर रहे लोगों के प्रति धन्यवाद प्रकट किया था। बता दें कि गूगल डूडल बनाकर किसी ऐतिहासिक दिवस या बड़ी घटना के बारे में लोगों को जानकारी मुहैया कराता है।












Click it and Unblock the Notifications