कोरोना पर PM की हुई आलोचना तो अनुपम खेर बोले- 'वैसे घबराइए मत,आएगा तो मोदी ही, जय हो'

कोरोना पर PM की हुई आलोचना तो अनुपम खेर बोले- 'वैसे घबराइए मत,आएगा तो मोदी ही, जय हो'

मुंबई, 2021: भारत में कोरोना वायरस की दूसरी लहर बेकाबू हो गई है। कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के बीच केंद्र सरकार और भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर आलोचना हो रही है। आम जनता से लेकर बॉलीवुड सेलेब्रिटी तक पीएम मोदी की आलोचना कर रहे हैं। ऐसे बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर एक बार फिर खुलकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का समर्थन किया है। देश के वरिष्ठ पत्रकार शेखर गुप्ता के ट्वीट पर जवाब देते हुए अनुपम खेर ने लिखा, वैसे घबराइए मत,आएगा तो मोदी ही। पत्रकार शेखर गुप्ता ने केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार की कोरोना काल में सही तरीके से काम ना करने को लेकर आलोचना की थी। जिसके जवाब में अनुपम खेर ने कहा कि घबराइए मत, मोदी ही आएगा।

anupam kher

अनुपम खेर ने शेखर गुप्ता को टैग करते हुए रविवार (25 अप्रैल) की रात को ट्वीट कर लिखा, ''आदरणीय, शेखर गुप्ता जी!! ये कुछ ज्यादा ही हो गया। आपके स्टैंडर्ड से भी। करोना एक विपदा है पूरी दुनिया के लिए, हमने इस महामारी का सामना पहले कभी नहीं किया, सरकार की आलोचना जरूरी है। उनपे तोहमत लगाइए, पर इससे जूझना हम सबकी भी जिम्मेदारी है, वैसे घबराइए मत, आएगा तो मोदी ही!! जय हो।''

Anupam Kher

शेखर गुप्ता ने ट्वीट कर लिखा था, ''साठ के दशक के एक बच्चे के रूप में, मैंने हर संकट, 3 युद्धों, भोजन की कमी, आपदाओं को देखा। यह हमारे विभाजन के बाद का सबसे बड़ा संकट था। लेकिन भारत की सरकार को इस तरह से गैर-जिम्मेदारा और का एक्शन ना करते हुए कभी नहीं देखा। ना ही फोन कॉल करने के लिए कोई कंट्रोल रूम है, ना ही किसी की जवाबदेही है, क्या ऐसे ही सरकार काम करती है। यही शासन करने का रास्ता है।'' शेखर गुप्ता के इसी ट्वीट पर पीएम मोदी के पक्ष में अनुपम खेर ने ट्वीट किया है।

ट्वीट पर जमकर ट्रोल हुए अनुपम खेर

अनुपम खेर के ट्वीट, आएगा तो मोदी ही, ट्विटर पर ट्रेंड कर रहा है। अपने ट्वीट को लेकर अनुपम खेर जमकर ट्रोल हो रहे हैं। सोशल मीडिया यूजर का कहना है कि ऐसे वक्त में इस तरह की बात अभिनेता पीड़िचा को चिढ़ा रहे हैं। एक यूजर ने कहा, अनुपम खेर ने अपना दिमाग खो दिया है। एक यूजर ने कहा, अनुपम खेर को भगवान सद्बुद्धि दे।

कांग्रेस नेता सलमान निजामी ने ट्वीट कर लिखा, ''अनुपम खेर एक राजनीतिक दलाल हैं, पहले उन्होंने कश्मीरी पंडितों के शवों पर लाभ उठाया। अब कोविड पीड़ितों के साथ ऐसा करने की कोशिश कर रहे हैं। डरपोक मनुष्य!''

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+