उम्र के मामले में मोदी से आगे निकले राहुल

ताजा आंकड़ों के मुताबिक गूगल सर्च इंजन पर अभी कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी, आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल और भाजपा के पीएम पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी सबसे अधिक खोजे जाने वाले नेता है।
सर्च इंजन पर सबसे ज्यादा सर्च किए जाने को लेकर तीनों में जबर्दस्त मुकाबला चल रहा हैं। कहीं राहुल मोदी को पछाड़ रहे है तो कहीं मोदी राहुल को पीछे छोड़कर आगे निक रहे हैं।
Did You Know: गूगल सर्च में मोदी हैं अरबपति
इस सर्च में सबसे ज्यादा दिलचस्प जानकारी ये है कि 'राहुल गांधी फॉर पीएम' की तुलना में 'मोदी फॉर पीएम' तीन गुना ज्यादा सर्च किया गया। गूगल ट्रेंड्स के मुताबिक, फरवरी में अब तक 0 से 100 के पैमाने पर नरेंद्र मोदी को 65 अंक मिले। जबकि राहुल गांधी को 41 अंक मिले हैं। गूगल ट्रेंड के अनुसार लोग नेताओं के उम्र को ज्यादा सर्च कर रहे हैं।
यहां रोचक जानकारी ये है कि इस मामले में मोदी के बजाय़ लोगों ने राहुल में दिलचस्पी दिखाई। उम्र सर्च किए जाने के मामले में राहुल ने मोदी को पीछे छोड़ दिया है। इतना ही नहीं राहुल गांधी का पहला टीवी इंटरव्यू भी लोग खूब सर्च कर रहे हैं। जबकि पार्टी मेनिफेस्टो की सर्च में बीजेपी सबसे आगे चल रही है।
Did You Know: नरेन्द्र मोदी गूगल पर एक दिन में सबसे ज्यादा सर्च किए जाने वाले दुनिया के पहले इंसान है। भाजपा की ओर से प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित किए जाने के बाद उन्हें एक दिन में करीब एक अरब से ज्यादा बार सर्च किया गया।












Click it and Unblock the Notifications