Google Photos पर फ्री अनलिमिटेड स्टोरेज खत्म, ऐसे मैनेज करें स्पेस, जानिए पेड प्लान

नई दिल्ली, 1 जून। गूगल फोटोज ने यूजर को मिलने वाला अनलिमिटेड स्टोरेज आज यानि एक जून से खत्म कर दिया है। अब गूगल पर हाई रिज्योलूशन और एक्सप्रेस रिज्योलूशन वाली तस्वीरों को रखने के लिए आपको गूगल को पैसे देने होंगे। गूगल ने इसकी घोषणा पिछले साल नवम्बर में ही कर दी थी। कंपनी ने कहा था कि यूजर 1 जून तक अपनी हाई क्वालिटी और एक्सप्रेस क्वलिटी वाली फोटो का बैकअप रख लें। एक जून से यूजर को इन सुविधाओं के लिए पैसा देना होगा।

कैसे काम करता है गूगल स्टोरेज?

कैसे काम करता है गूगल स्टोरेज?

गूगल फोटोज कंपनी का क्लाउड आधारित सर्विस है। जब भी आप गूगल पर कोई फोटो या वीडिया रखते हैं तो यह क्लाउड पर सेव हो जाता है जिसे आप फिर से पा सकते हैं। अभी तक गूगल फोटोज पर आप जितना भी चाहें हाई क्वालिटी फोटो सेव कर सकते थे लेकिन कंपनी ने अब फोटोज के लिए क्लाउड स्टोरेज को सीमित कर दिया है। गूगल अब क्लाउड सर्विस के लिए ज्यादा से ज्यादा यूजर से पैसे लेना चाह रहा है। आइए समझते हैं कि गूगल की इस नई पॉलिसी में क्या है।

गूगल क्लाउड स्टोरेज में 15 जीबी फ्री डेटा उपलब्ध कराता है। इस स्पेस में जीमेल, गूगल ड्राइव और फोटोज शामिल हैं। पहले की पॉलिसी के मुताबिक हाई या एक्सप्रेस क्वालिटी की फोटोज को फ्री स्टोरेज में नहीं गिना जाता था। इसका मतलब यह था कि आप स्टोरेज की चिंता किए बिना जितनी भी चाहें फोटो अपलोड कर सकते थे। लेकिन 1 जून 2021 से यह नियम बदल गया है।

अब इन सभी तस्वीरों को 15 जीबी में ही गिना जाएगा। ऐसे में अगर आप ज्यादा फोटो अपलोड करना चाहते हैं तो आपको क्लाउड पर पहले स्टोरेज खरीदना पड़ेगा।

Recommended Video

    Google Account Storage Policy: 1 June से इस सर्विस के लिए देने होंगे पैसे | वनइंडिया हिंदी
    कितना महंगा होगा स्टोरेज प्लान?

    कितना महंगा होगा स्टोरेज प्लान?

    अगर आप गूगल स्टोरेज की फ्री लिमिट पार कर चुके हैं तो आपकी फाइल अपलोड नहीं होगी। स्पेस बढ़ाने के लिए आपको गूगल वन पर जाना होगा जहां पर आपको विभिन्न कीमतों पर स्टोरेज प्लान उपलब्ध होंगे। 15 जीबी से ऊपर 100 जीबी स्पेस का प्लान है जिसे आप प्रति माह 130 रुपये पर खरीद सकते हैं। इसी प्लान को आप सालाना 1300 रुपये में ले सकते हैं।

    200 जीबी स्टोरेज प्लान के लिए 210 रुपये महीना और 2100 रुपये सालाना खर्च करने होंगे। अगर आपको और स्पेस चाहिए तो 2 टीबी प्लान भी है जिसके लिए महीने में 650 रुपये और सालाना 6500 रुपये खर्च करने होंगे। 10 टीबी प्लान के लिए 3250 रुपये महीना, 20 टीबी के लिए 6500 रुपये महीना जबकि 30 टीबी प्लान के लिए 9750 रुपये खर्च करने होंगे।

    पहले अपलोड की गई फोटो का क्या होगा?

    पहले अपलोड की गई फोटो का क्या होगा?

    अगर आप पहले से अपलोड फोटो के लिए परेशान हैं तो आपके लिए राहत की बात है। गूगल ने कहा था कि पहले से अपलोड की गई फोटो पर इसका असर नहीं होगा। इसका मतलब है कि अगर आप गूगल वन के पेड यूजर नहीं हैं तो भी आपकी पहले से अपलोड फोटो को स्टोरेज में नहीं गिना जाएगा। इसलिए आपको इन तस्वीरों को ट्रांसफर करने या डिलीट करने के लिए परेशान होने की जरूरत नहीं है। लेकिन 1 जून से अपलोड होने वाली सारी फोटो स्टोरेज में गिनी जाएंगी।

    ऐसे करें स्टोरेज चेक
    अपने गूगल एकाउंड में लॉग इन करें और एकाउंट स्टोरेज मैनेजमेंट में जाएं। यहां आपको गूगल दिखाएगा कि फ़ोटो, जीमेल और ड्राइव में कितना स्पेस है। यहां आपको ढेर सारी सब कैटेगरी दिखेंगी जिनमें जाकर आप चेक कर सकते हैं और गैर जरूरी फोटो या वीडिया फाइल को हटाकर स्पेस मैनेज कर सकते हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+