इंसान ही नहीं मशीनों पर भी मंदी की मार! Google में अब 100 से ज्यादा रोबोट्स की छंटनी

गूगल की मूल कंपनी अल्फाबेट ने हाल ही में करीब 12,000 कर्मचारियों को निकालने के ठीक एक महीने बाद अब 100 रोबोट्स को भी काम से निकाल दिया है। कंपनी ने बजट में कटौती के चलते ये कदम उठाया है।

 Google

Alphabet layoffs: दुनियाभर की बड़ी-बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की छंटनी को लेकर तो खूब खबरें सुनी होगी, लेकिन क्या कभी सुना है कि किसी कंपनी ने अपने यहां काम करने वाले रोबॉट्स को नौकरी से निकाल दिया है। दरअसल, गूगल की मूल कंपनी अल्फाबेट ने हाल ही में करीब 12,000 कर्मचारियों को निकालने के ठीक एक महीने बाद अब 100 रोबोट को भी काम से निकाल दिया है। कंपनी ने बजट में कटौती के चलते ये कदम उठाया है।

गूगल ने 100 रोबोट्स को कंपनी से निकाला
वायर्ड (Wired) की रिपोर्ट के अनुसार, कैलिफोर्निया कंपनी की सहायक कंपनियों में से एवरीडे रोबोट्स (Everyday Robots) को हटाया जा रहा है। यहां सौ से अधिक एक-सशस्त्र रोबोट (one-armed robots) जो अपने कैफेटेरिया के चारों ओर टेबल साफ करने, कचरा अलग करने और रिसाइकिलिंग का काम किया करते थे। रिपोर्ट के मुताबिक, गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई ने अल्फाबेट के 'एवरीडे रोबॉट्स' प्रोजेक्ट को बंद कर दिया है। एवरीडे रोबोट्स में मार्केटिंग और कम्युनिकेशन के निदेशक डेनिस गैंबोआ ने कहा कि, इसकी कुछ तकनीक का इस्तेमाल अन्य डिवीजनों के लिए किया जा सकता है।

रोबोट्स पर अधिक खर्च के कारण कंपनी ने निकाला
गूगल के सह-संस्थापक लैरी पेज और सर्गेई ब्रिन ने उम्मीद की थी कि रोबोटों के इस घूमने वाले बेड़े को महीनों तक दोहराए जाने वाले कार्यों के अधीन करने से उन्हें सशक्त बनाया जा सकता है, लेकिन ये स्वचालित बटलर एक मौद्रिक ओवरकिल बन गए, जिनमें से प्रत्येक की लागत 'हजारों डॉलर' थी। कंपनी के एक पूर्व कर्मचारी ने बताया कि, 'इसे (ईआर) बंद होते देखना दुर्भाग्यपूर्ण है।' 'हमने यह देखना शुरू किया कि किस तरह से रोबोट सामान्य तरीके से सार्थक काम कर सकते हैं। मुझे नहीं लगता कि यह प्रगति की कमी का संकेत है।

ये भी पढ़ें- कोर्ट में जज के सामने बहस करेंगे Robot ! गजब की AI तकनीकी, Smartphone से होगी ऑपरेट

Recommended Video

      Google को किस Wrong Answer से 120 Billion Dollar का नुकसान हुआ, जानें सही जवाब...| वनइंडिया हिंदी

      कर्मचारियों के लिए काफी मददगार थे एवरीडे रोबोट्स
      दरअसल, गूगल में एवरीडे रोबोट्स का यह ग्रुप कर्मचारियों के लिए काफी मददगार साबित हुआ। गूगल के दफ्तरों में ये रोबोट्स कर्मचारियों के डेस्क पर आने से पहले उनकी टेबल साफ करना, कचरा उठाना, इसके अलावा कचरा छांटना, यहां तक की दरवाजे खोलने तक का काम किया करते थे। इसके अलावा यह रोबोट्स अन्य रोबोट्स को प्रशिक्षण देने में भी सक्षम हैं। हालांकि, ये अलग बात है कि आर्थिक मंदी से ये भी नहीं बच सके और अब अल्फाबेट ने 100 रोबॉट के इस ग्रुप को कंपनी से निकाल दिया है।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+