गणतंत्र दिवस पर भारतीयता के रंग में डूबा 'गूगल डूडल'
नई दिल्ली। भारत के 66वें गणतंत्र दिवस पर सोमवार को दुनिया के सबसे बड़े सर्च इंजन गूगल ने अपने चिर परिचित अंदाज में डूडल को भारतीयता के रंग में रंग दिया। डूडल पर एक झांकी दिखाई गई, जिसमें इंडिया गेट व राष्ट्रपति भवन साफ-साफ नजर आ रहा है।

गणतंत्र दिवस के मौके पर गूगल ने डूडल को झांकी के रूप में पेश किया। यह झांकी अपने आप में भारतीयता की मिसाल पेश करती है। झांकी पर लगे रंग-बिरंगे फूल वसंत आगमन का सबूत देते हैं।
पृष्ठभूमि में दिख रहे असंख्य चेहरे राजपथ पर गणतंत्र दिवस की परेड का साक्षी बनने वाले लोगों का प्रतीक हैं। पूरी झांकी भारत की अनेकता में एकता को दर्शा रही है और इस रंगीले देश की खूबसूरती में चार चांद लगा रही है।












Click it and Unblock the Notifications