गूगल की नई सौगात, अब अब हिन्दी में भी देखिए गूगल मैप

इंटरनेट पर हिन्दी की बढ़ती पैठ के चलते गूगल ने हिन्दी में गूगल ट्रांसलेट लॉन्च करने के बाद अब गूगल मैप को भी हिन्दी जारी कर दिया। इतना ही नहीं बल्कि अब और भी कई एप हैं, जो हिन्दी भाष में आ रहे हैं। हिंदी की बढ़ती मांगों को देखते हुए ये पैसला किया गया है।
गूगल की गूगल मैप इंटरनेट यूजर्स के लिए फ्री में दी गई वेब मैपिंग सर्विस है। इस गूगल मैप पर गूगल मानचित्र, गूगल ट्रांजिट, गूगल राइड फाइंडर के साथ-साथ गूगल मानचित्र के जरिए कई प्रकार की मैपिंग सेवा संचालित होती है। इसके द्वारा दुनिया के कई देशों, सड़कों तथा प्रसिद्ध जगहों के नक्शे उपलब्ध करवाता है।
गौरतलब है कि गूगल ही नहीं, बल्कि फेसबुक भी अपना हिन्दी वर्जन लॉन्च कर चुका है। हाल ही में टि्वटर पर हिन्दी में ट्वीट किया जा चुका है। गूगल इंटरनेट की दुनिया में सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाली सेवा है।












Click it and Unblock the Notifications