Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

गूगल ने खास अंदाज में मनाया अमरीश पुरी का जन्मदिन, हर किरदार में था अलग रंग

नई दिल्ली। आज जाने माने बॉलीवुड कलाकार अमरीश पुरी की जयंती है। ऐसे में हर खास दिन की तरह ऑनलाइन सर्च इंजन गूगल ने इसे भी अपने अंदाज में मनाया है। गूगल ने अपने होमपेज पर अमरीश पुरी का डूडल लगाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी है। अमरीश पुरी का जन्म 22 जून 1932 को पंजाब के जलंधर में हुआ था। 1967 में उन्होंने उनकी पहली मराठी फिल्म 'शंततु! कोर्ट चालू आहे' में काम किया था। इसके बाद साल 1971 में उन्होंने फिल्म 'रेशमा और शेरा' से बॉलीवुड में डेब्यु किया था।

google is celebrating birth anniversary of amrish puri by doodle

बता दें कि लोगों को अमरीश पुरी विलेन के किरदार में बहुत अधिक भाते थे। उन्होंने कोयला, शहंशाह, मिस्टर इंडिया, करण- अर्जुन, राम लखन, विश्वात्मा, दिलजले, गदर और दामिनी जैसी फिल्मों में विलेन के किरदार को यादगार बना दिया।

साल 2005 के 12 जनवरी को अमरीश पुरी का देहांत हो गया। उनके न होने के बावजूद लोग उनको उनके शानदार डायलॉग के चलते याद करते हैं। साल 1991 में अमरीश पुरी ने सुभाष घई के निर्देशन वाली फिल्मों में एक बार फिर अमरीश पुरी ने काम किया। उस समय दिलीप कुमार और राजकुमार जैसे बड़े कलाकारों के सामने खुद को प्रभावशाली विलेन साबित करना अमरीश के लिए किसी चुनौती से कम न था। फिल्म सौदागर में अमरीश पुरी ने चुनिया मामा के किरदार को बेहतरीन तरीके से निभाया था। इसके अलावा फिल्म कोयला में राजा साब का उनका किरदार भी लोगों को खूब भाया था।

यह भी पढ़ें- आज से गर्मी की शुरुआत, गूगल ने डूडल के जरिए दिया खास संदेश

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+