Google ने 'स्टार परफॉर्मर' एंप्लाई को नौकरी से निकाला, इमोशनल पोस्ट करते हुए पूछा- मैं ही क्यों?
Google इंडिया ने 'स्टार परफॉर्मर' एंप्लाई को भी नौकरी से निकाला दिया, जिसके बाद हर्ष ने इमोशनल पोस्ट करते हुए सवाल किया कि मैं ही क्यों? बता दें कि हाल ही में गूगल ने 12 हजार कर्मचारियों की छंटनी की है।

Google Layoffs: दुनिया की दिग्गज कंपनियां मंदी की मार से गुजर रही है। ऐसे में गूगल, मेटा सहित अमेजन जैसी बड़ी-बड़ी कंपनियों में छंटनी चल रही है। नौकरी के निकाले जाने के बाद कई कर्मचारियों की इमोशनल स्टोरी सोशल मीडिया पर वायरल हो चुकी है। अब हाल ही में बर्खास्त गूगल इंडिया के कर्मचारी ने लिंक्डइन पर इमोशनल नोट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने बताया कि वो स्टार परफॉर्मर थे, उसके बाद भी नौकरी से निकाल दिया।

'स्टार परफॉर्मर फॉर द मंथ' की गई नौकरी
हैदराबाद के टेक्नोलॉजी एक्सपर्ट हर्ष विजयवर्गीय ने हाल ही में 'स्टार परफॉर्मर फॉर द मंथ' के तौर पर सम्मानित होने बावजूद गूगल ने नौकरी से निकाल दिया। लिंक्डिन पर अपने इमोशनल नोट में विजयवर्गीय ने बताया कि जब उन्हें पता चला कि वह उन 12,000 कर्मचारियों में से एक हैं, जिन्हें कंपनी ने बर्खास्त कर दिया है, तो वे अवाक रह गए। अपने पोस्ट में लिखा, "मेरा पहला सवाल था 'मैं ही क्यों'? जबकि मैं उस महीने के लिए स्टार परफॉर्मर था, फिर भी मैं ही क्यों? और कोई जवाब नहीं था!"

संभलने में लगे दो दिन
Google से निकाले गए कर्मचारी ने बताया उनका वेतन दो महीने के लिए काटा गया था और छंटनी के फैसले ने उनकी फाइनेंशियल स्थिति को बर्बाद कर दिया है। उन्होंने लिखा, "मुझे ऑफिस से 5 दिन का काम हुआ करता था और रोजाना ऑफिस जाने की आदत थी अब घर पर हूं। मेरा एक बच्चा है। शनिवार को मुझे इसका पता लगा, जिसके बाद दो दिन मुझे इससे संभलने में लगे।"

एक और कर्मचारी ने बताई आपबीती
ऐसे ही एक गुरुग्राम की क्लाउड प्रोग्राम मैनेजर आकृति वालिया ने कहा कि उन्हें अपनी पांच साल की Googleversary मनाने के कुछ दिनों बाद बर्खास्त कर दिया गया था। उन्हें एक मीटिंग से पहले टीम से हटा दिया था, जिसमें उन्हें ऑफिशियली हिस्सा लेना था। आपको बता दें कि गूगल ने 12,000 कर्मचारियों को पिछले महीने यह कहते हुए निकाल दिया था कि छंटनी उनके प्रदर्शन और कुछ अन्य कारणों पर बेस्ड है। जिस पर सीईओ सुंदर पिचाई ने कहा कि वह उन फैसलों की पूरी जिम्मेदारी लेते हैं, जिन्होंने कंपनी को ऐसे कठोर फैसले लेने के लिए मजबूर किया।












Click it and Unblock the Notifications