गलत रास्ते पर ले जा रही है कैब तो गूगल मैप का ये फीचर करेगा आपको अलर्ट
नई दिल्ली। गूगल मैप्स ने भारत में सुरक्षा के मद्देनजर एक नया फीचर 'स्टे सेफर' लॉन्च किया है। यह नया फीचर लोगों को तब अलर्ट करेगा जब वो गलत रूट पर चले गए हो। यह खास फीचर उन लोगों के लिए बेहद फायदेमंद है जो अक्सर एप आधारित कैब जैसे ओला या उबर का इस्तेमाल करते हैं। इसके अलावा यूजर को अपनी लाइव ट्रिप परिवार और दोस्तों के साथ भी शेयर करने की सुविधा भी मिलेगी। इस नए फीचर को एंड्रॉयड यूजर गूगल मैप के लेटेस्ट वर्जन के साथ इस्तेमाल कर सकेंगे।

तय रास्ते से 500 मीटर गलत जाने पर करेगा अलर्ट
यह सेफ्टी फीचर गूगल मैप्स ऐप के लिए आए लेटेस्ट अपडेट का हिस्सा है। गूगल ने इसको 'Stay Safer' नाम दिया है। 'स्टे सेफर' फीचर के चलते अगर आपकी टैक्सी या कैब आपके तय रास्ते से 500 मीटर से ज्यादा इधर-उधर जाएगी तो फौरन गूगल मैप्स आपको अलर्ट कर देगा कि ड्राइवर आपको गलत रास्ते पर लेकर जा रहा है। यह फीचर सुरक्षा के लिहाज के साथ ही अब ऑटो रिक्शा ड्राइवर ज्यादा पैसों के लिए गलत या लंबे रास्ते से नहीं ले जा पाएंगे।

लोगों सेफ्टी संबंधित समस्याओं के कारण घुमने नहीं जाते
गूगल मैप के प्रोडक्ट मैनेजर अमांडा बिशप ने कहा कि इस फीचर को बनाने से पहले हमने भारत में कई रिसर्च की, हमने पाया कि लोगों सुरक्षा संबंधित समस्याओं के कारण घुमने-फिरने में हिचकिचाते हैं। बस यहीं से हमने इस फीचर को बनाने को सोच लिया था, हम एक ऐसा फीचर बनाना चाहते थे जो सफर के दौराम यूजर को विश्वासनीय अनुभव दें। हमारा नया स्टे सेफर फीचर ऑटो रिक्शा और टैक्सी में सफर करने वाले यूजर को गलत रास्ते पर जाने पर अलर्ट करता है। जब लोगों को पता होता है कि गाड़ी सहीं रास्ते पर चल रहे हैं तो उन्हें मानसिक शांति मिलती है।

ऐसे करें एक्टिवेट
इस फीचर को ऑन करने के लिए गूगल मैप्स पर डेस्टीनेशन सेट करने के बाद ‘स्टे सेफर' को सलेक्ट करना होगा और Get Off Route Alerts विकल्प को चुनना होगा। इस फीचर की एक और खासियत होगी कि लाइव ट्रिप को अपने दोस्तो और परिजनों के साथ शेयर किया जा सकता है। बताए गए रूट से अलग रास्तें पर 500 मीटर दूर जाते ही यूजर को फोन पर बज साउंड के साथ एक नोटिफिकेशन आयेगा, जिस पर टैब करने के बाद आप गूगल मैप्स के सुझाये रास्ते से तुलना कर सकेंगे।
-
Iran America War: युद्ध के माहौल में अचानक अमेरिका दौरे पर भारतीय विदेश सचिव, क्या है मोदी सरकार का प्लान? -
Iran India Oil Trade: 7 साल बाद भारत-ईरान में 'तेल के बदले चावल' की डील, साल 2000 वाला फॉर्मूला लागू? -
India Bangladesh: भारत दौरे पर बांग्लादेश के विदेश मंत्री, इन 'सीक्रेट डील्स' पर लग सकती है मुहर -
Dubai Gold Rate Today: दुबई में सोना हुआ इतना सस्ता! भारत के मुकाबले सीधे ₹6,700 से ज्यादा की बचत -
Uttarakhand News: दून पुस्तक महोत्सव में गढ़वाली-कुमाऊँनी साहित्य की धूम, 26 नई पुस्तकों का विमोचन -
MP News: सिंहस्थ 2028: सभी कार्य 2027 की दीपावली तक पूरे करने के निर्देश, 2923 करोड़ से अधिक के 22 प्रोजेक्ट्स को मंजूरी -
'मेरे साथ रात गुजारो, 50 लाख दूंगा', वड़ा पाव गर्ल Chandrika Dixit ने सामने रखा काला सच, खुला E-Mail का राज -
IITian Baba Marriage: कौन हैं अभय सिंह की इंजीनियर दुल्हन? कहां हुई मुलाकात? कैसे चढ़ा इश्क परवान? -
SDM Jyoti Maurya: 'वो बेवफा है', क्या एक होने जा रहे हैं ज्योति-आलोक? लगा था अवैध संबंध का आरोप -
Iran Vs America War: ट्रंप की जा सकती है कुर्सी? ईरान को गाली देना पड़ा भारी, क्या कहता है अमेरिका का संविधान? -
IITian Baba Caste: 4 साल के इश्क में धोखा या किस्मत का खेल? जाति बनी थी रोड़ा? अब जिंदगी को मिला दूसरा सहारा? -
Opinion Poll 2026: बंगाल में पलटेगी सत्ता? BJP-TMC के बीच बस कुछ सीटों का फासला, नए ओपिनियन पोल में कौन आगे












Click it and Unblock the Notifications