एक हफ्ते के भीतर लगातार दूसरी बार Google पर लगा जुर्माना, CCI ने 936 करोड़ का फाइन लगाया
गूगल के खिलाफ भारत सरकार ने एक बार फिर से बड़ी कार्रवाई की है। गूगल पर कमिशन ऑफ इंडिया ने 936.44 करोड़ रुपए का जुर्माना लगाया है। बता दें कि एक हफ्ते के भीतर लगातार दूसरी बार गूगल के खिलाफ जुर्माना लगाया गया है। गूगल पर पिछले एक हफ्ते में कुल 2274 करोड़ रुपए का जुर्माना लगाया जा चुका है। गूगल पर यह जुर्माना प्ले स्टोर पॉलिसी के जरिए अपने वर्चस्व का गलत इस्तेमाल करने का दोषी पाया गया है। प्ले स्टोर पॉलिसी को लेकर गूगल पर सरकार ने कार्रवाई करते हुए चेतावनी दी है कि आगे इस तरह की गलत व्यवसायिक तरीकों का इस्तेमाल ना करें।

दरअसल गूगल अपने पेमेंट ऐप का गूगल प्ले स्टोर पर प्रचार कर रहा था और अपने दूसरे प्रतिस्पर्धियों को पीछे कर रहा था, यही वजह है कि सीसीआई ने गूगल के खिलाफ यह कार्रवाई की है। इससे पहले सीसीआई ने गूगल पर 1337.76 करोड़ रुपए का जुर्माना लगाया था। बता दें कि एप स्टोर का काम होता है कि वह डेवलपर्स के ऐप को हर ग्राहक तक पहुंचाए। सीसीआई ने कहा कि एंड्राइड मोबाइल इकोसिस्टम में सॉफ्टवेयर को लोगों तक पहुंचाने का प्ले स्टोर प्राथमिक माध्यम है। इसकी मदद से प्ले स्टोर का इस्तेमाल करने वाले इसको डेवलप करने वाले यूजर्स मार्केट से पैसे कमाते हैं।
गूगल प्ले स्टोर की नीतियों के अनुसार एप डेवलपर्स को बिलिंग के लिए गूगल प्ले बिलिंग सिस्टम का इस्तेमाल करना जरूरी है, वह इसके जरिए ही पेमेंट का भुगतान ले सकते हैं। ऐप डेवलपर्स ऐप के बाहर किसी भी तरह के पैसे का भुगतान नहीं ले सकते हैं। गूगल की इसी पॉलिसी को लेकर सीसीआई ने कार्रवाई की और इसे गलत बताया है। सीसीआई ने माना है कि ऐप डेवलपर्स को जबरन मजबूर करना कि उन्ही के प्लेटफॉर्म से पेमेंट का भुगतान लें यह गलत है। हालांकि गूगल की ओर से इस जुर्माने को लेकर अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं दी गई है।
-
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
VIDEO: सुरों की 'देवी' को विदा करने पहुंचे क्रिकेट के भगवान! आशा भोंसले को देख फूट-फूटकर रो पड़े सचिन -
Trump Vs China: अमेरिका पर भड़का चीन, ट्रंप को दी चेतावनी, कहा- 'कोई हमारे मामलों में दखल न दे' -
'Kanika Sharma की वजह से लड़कियां 32 टुकड़ों में कट रहीं', मुस्लिम से शादी पर हिंदू शेरनी रिद्धिमा बरसीं -
Kal Ka Match Kon Jeeta 12 April: कल का मैच कौन जीता- मुंबई इंडियंस vs आरसीबी












Click it and Unblock the Notifications