'इंक्ड फिंगर' के जरिए गूगल डूडल ने किया भारतीय लोकतंत्र को सलाम

पढ़ें-लोकसभा चुनावों के लाइव नतीजे
16वीं लोकसभा के लिए शुक्रवार को आने वाले नतीजों पर जहां दुनिया भर की नजरें लगी हैं तो वहीं गूगल ने भी डूडल में एक 'इंक्ड फिंगर' के जरिए इन चुनावों के बाद देश की जनता और लोकतंत्र का इस्तकबाल किया गया है।
12 मई को खत्म हुए लोकसभा चुनावों के बाद सामने आए एग्जिट पोल में बीजेपी एक बड़े दल के रूप में उभर रही है। वहीं कांग्रेस दूसरे नंबर पर खिसक गई है। शुक्रवार यानी आज सुबह आठ बजे से चुनावी नतीजे आने लगेंगे और सबको इंतजार है कि क्या नरेंद्र मोदी इस देश के प्रधानमंत्री बन सकेंगे।
बीजेपी और उसकी अगुवाई वाले एनडीए को सरकार बनाने के लिए 543 सीटों वाली लोकसभा में 272 सीटों की जरूरत होगी अगर वह केंद्र में सरकार बनाना चाहती है।












Click it and Unblock the Notifications