गूगल-डूडल ने जाने माने कंप्यूटर वैज्ञानिक माइकल डर्टोजस को दी श्रद्धांजलि

नई दिल्ली। आज जाने माने वैज्ञानिक माइकल डर्टोजस का 82वां जन्मदिन है। इस मौके पर गूगल ने डूडल के माध्यम से उनके जन्मदिन पर श्रद्धांजलि दी है। माइकल कंप्यूटर वैज्ञानिक थे, जिनका जन्म 5 नवंबर 1936 को ग्रीस के एथेंस शहर में हुआ था। वह मैसाचुसेट्स इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में इलेक्ट्रिक इंजीनियरिंग एंड कंप्यूटर साइंस विभाग में ग्रीक प्रोफेसर भी थे। इसके अलावा वह एमआईटी लैबोरेटरी ऑफ कंप्यूटर साइंस में 1974 से 2001 के बीच डायरेक्टर भी रहे थे।

doodle

माइकल को श्रद्धांजलि देते हुए गूगल डूडल ने एक कैरिकेचर बनाया है, जिसमे डूडल को पढ़ाते हुए दिखाया गया है, इसमे उनके हाथ में चॉक है और पीछे ग्रीन बोर्ड है। साथ ही कंप्यूटर साइंस के क्षेत्र में उनके योगदान को देखते हुए उनसे जुड़े काम को दिखाया गया है। माइकल ने बताया था कि कैसे आने वाले समय में इंटरनेट लोगों की जिंदगी अहम भूमिका निभाएगा। उन्होंने काफी साल पहले इस बात को कहा था कि इंटरनेट लोगों की रोज मर्रा की जिंदगी में काफी अहम होगा, यही नहीं उन्होंन पर्सनल कंप्यूटर की संभावनाओं के बारे में भविष्यवाणी की थी। एमआईटी में उन्होंने कंप्यूटर के इस्तेमाल को और इसकी संभावनाओं को आगे बढ़ाने का काम किया था।

माइकल के पिता एक पियानो प्लेयर थे और वह ग्रीक नौसेना में एडमिरल थे। एथेंस कॉलेज से ग्रेजुएशन की पढ़ाई करने के बाद माइकल एमआईटी से पीएचडी की पढ़ाई के लिए स्कॉलरशिप हासिल की, जिसके बाद इसी संस्थान में 1968 में बतौर डायरेक्टर नियुक्त किए गए। उन्होंने माइर्विन सी लेविस और डॉक्टर हबर ग्राहम के साथ कंप्युटेक, Inc. जैसी तकनीक को विकसित किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+