भारत की पहली महिला डॉक्टर को सम्मान, Google ने बनाया डूडल
नई दिल्लीः भारत की पहली महिला डॉक्टर आनंद गोपाल जोशी को उनकी 153 वीं जयंती पर Google ने अपना डूडल बनाया है। शनिवार को Google ने अपना डूडल उन्हें समर्पित किया। Google ने अपने डूडल में आनंद गोपाल जोशी की एक तस्वीर लगाई है।

भारत की पहली महिला डॉक्टर के बारे में गूगल ने अपने ब्लॉग में लिखा है, साल 1886 में, एक युवा चिकित्सक ने अमेरिका से आए एक जहाज से कदम रखते ही कोल्हापुर के अल्बर्ट एडवर्ड अस्पताल में महिला वार्ड के प्रभारी चिकित्सक की भूमिका निभाने के लिए उत्सुक थीं।
बताया जाता है उस वक्त उनकी उम्र मात्र 19 साल थी। उनका नाम आनंदी गोपाल जोशी था और उनकी कहानी साहस और दृढ़ता की प्रतीक है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार डॉक्टर आनंद जोशी का जन्म 31 मार्च 1865 को हुआ। उस वक्त महज 9 साल की उम्र में उनकी शादी कर दी गई थी हो गई। उनके पति ने उन्हें अपनी शिक्षा जारी रखने के लिए प्रोत्साहित किया।
आनंद गोपाल जोशी ने महिला मेडिकल कॉलेज ऑफ पेन्सिलवेनिया से मेडिकल डिग्री प्राप्त की, इस डिग्री को अब ड्रक्सेल यूनिवर्सिटी कॉलेज ऑफ मेडिसिन के नाम से जाना जाता है। डिग्री प्राप्त करने के बाद उन्होंने कुछ सपने देखे।
भारत में उनका सपना महिलाओं के लिए मेडिकल कॉलेज खोलने का था। गूगल ब्लॉग में आगे लिखा है कि डॉक्टर आनंद जोशी का युवा जीवन दुर्भाग्य से कम हो गया था जब अपने 22 वें जन्मदिन से पहले ही तपेदिक की वजह से उनकी मृत्यु हो गई।"
यह भी पढ़ें- साउथ चाइना सी में चीन ने 40 जंगी जहाज की परेड करवाकर दिखाई ताकत












Click it and Unblock the Notifications