Google ने फारुख शेख के जन्मदिन बनाया खास Doodle

नई दिल्लीः आज 25 मार्च है और इस दिन भारतीय फिल्म सिनेमा के अभिनेता फारुख शेख को उनके जन्मदिन पर गूगल ने अपना डूडल समर्पित किया है। फिल्म अभिनेता फारुख शेख का जन्म 25 दिसंबर 1948 को गुजरात के अमरोली में हुआ था। अगर आज वो जिंदा होते तो अपना 70वां जन्मदिन मना रहे होते।

साल 1973 में की थी पहली फिल्म

साल 1973 में की थी पहली फिल्म

फारुख शेख को हिन्दी सिनेमा में सत्तर और अस्सी के दशक में काफी पसंद किया जाता था। इसके पहले फारुख नाट्य संस्था 'इप्टा' में काम करते थे, यहां उन्होंने कई सालों तक काम किया। उनकी पहली फिल्म साल 1973 में 'गर्म हवा' के रूप में आई।

फिल्म जगत में बनाई अलग पहचान

फिल्म जगत में बनाई अलग पहचान

इसके बाद उन्होंने अलग-अलग फिल्मों में भी अपनी अलग-अलग पहचान बनाई। फिल्म उमराव जान,चश्मे बद्दूर, नूरी, शतरंज के खिलाड़ी, माया मेम साब, कथा, बाजार आदि फिल्मों में फारुख ने अपने अभिनय का लोहा मनवाया।

कई नामी डायरेक्टरों के साथ कर चुके हैं काम

कई नामी डायरेक्टरों के साथ कर चुके हैं काम

उनकी रियलिस्टिक एक्टिंग ने लोगों के दिलों में अपनी अलग पहचान बनाई। फिल्म 'उमराव जान' पूरी तरह एक हीरोइन रेखा पर केंद्रित थी। लेकिन फिर भी दर्शक फारुख के नवाब सुल्तान के किरदार को भूल नहीं सके। उन्होंने सत्यजित रे, मुजफ्फर अली, ऋषिकेश मुखर्जी, केतन मेहता और सईं परांजपे जैसे प्रख्यात डायरेक्टरों के साथ काम किया। बता दें, 27 दिसंबर 2013 को फारुख शेख का दुबई में निधन हो गया था। फारुख को हार्ट अटैक आया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+