FIFA World Cup 2018 के महाकुंभ का आगाज आज, Google ने Doodle बनाकर किया सेलिब्रेट

नई दिल्लीः आज से FIFA World Cup 2018 का आगाज हो रहा है। फीफा वर्ल्ड कप के महाकुंभ से पहले गूगल ने अपना डूडल बनाकर इसे सेलिब्रेट किया है। गूगल अपना डूडल किसी बड़े मौके पर समर्पित करता है, आज गूगल ने फीफा वर्ल्ड कप के लिए अपना डूडल बनाया है। इस बार फुटबॉल विश्व रूस में हो रहा है। विश्व कप के लिए सारी तैयारियां पूरी की जा चुकी हैं। बता दें, FIFA World Cup में 32 टीमें भाग लेती हैं।

आज से FIFA World Cup 2018 का आगाज हो रहा है

आज से FIFA World Cup 2018 का आगाज हो रहा है

FIFA World Cup 2018 का पहला गुरुवार यानि आज मेजबान रूस और सऊदी अरब के बीच खेला जाएगा। ये मैच लुजिनकी स्टेडियम में खेला जाएगा। मैच से पहले ही टिकट बिक चुके हैं। लोगों में इस मैच को लेकर काफी उत्साह है।

आज खेला जाएगा पहला मैच

आज खेला जाएगा पहला मैच

फीफा रैंकिंग में रूस 70वें पायदान पर बना हुआ है तो वहीं सऊदी अरब की रैंकिंग 67वीं है। इसलिए इस मैच के रोमांचक होने की उम्मीद है। दोनों टीमों में से किसी भी टीम को खिताब का दावेदार नहीं माना जा रहा है। लेकिन, अपने दर्शकों के बीच पहला मैच जीत सकारात्मक शुरुआत करना चाहेगा। अगर इतिहास के आंकड़ों पर नजर डालें तो अभी तक इन दोनों के बीच केवल एक ही मैच खेला गया है। यह मैत्री मैच 1993 में खेला गया था, जिसमें सऊदी अरब ने रूस को 4-3 से हरा दिया था। इस बार भी सऊदी अरब इतिहास को दोहराना चाहेगा।

अक्टूबर 2017 के बाद से रूस ने कोई मैच नहीं जीता है

अक्टूबर 2017 के बाद से रूस ने कोई मैच नहीं जीता है

हाल की के कुछ सालों में रूस की टीम का प्रदर्शन काफी खराब रहा है। पिछले दो सालों में रूस ने 19 मैच खेले हैं, जिसमें से केवल छह में जीत दर्ज की है। इसके अलावा अक्टूबर 2017 के बाद से रूस की टीम ने एक भी मैच नहीं जीता है जो रूस के लिए चिंता की बात है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+