Google Doodle: फ्रांस के जादूगर फिल्ममेकर Georges Méliès पर गूगल ने बनाया 360 डिग्री डूडल

आज गूगल ने फ्रेंच जादूगर और फिल्म डायरेक्टर Georges Méliès पर डूडल बनाकर उन्हें सम्मानित किया है। फिल्मों में विज्यूअल टेक्नीक को लाने वाले Méliès को सिनेमा का जादूगर भी कहा जाता था। सिनेमा में उनके अद्भुत काम के लिए गूगल ने आज डूडल बनाकर उन्हें सम्मानित किया।

नई दिल्ली। आज गूगल ने फ्रेंच जादूगर और फिल्म डायरेक्टर Georges Méliès पर डूडल बनाकर उन्हें सम्मानित किया है। फिल्मों में विज्यूअल टेक्नीक को लाने वाले Méliès को सिनेमा का जादूगर भी कहा जाता था। सिनेमा में उनके अद्भुत काम के लिए गूगल ने आज डूडल बनाकर उन्हें सम्मानित किया। इसी के साथ आज गूगल ने अपना पहला वर्चुअल रिएलिटी/360 इंटरैक्टिव डूडल बनाया है।

Georges Méliès

फ्रेंच सिनेमा के पायोनीर और दिग्गज Georges Méliès के काम को सम्मानित करते हुए गूगल ने आज अपना पहला 360 डिग्री गूगल बनाया है। Méliès ने अपनी फिल्मों में स्पेशल एफेक्ट, जैसे सब्सटीट्यूशन सप्लाइस, मल्टीपल एक्पोजर, टाइम लैप्स फोटोग्राफी और हैंड-पेंटेड कलर का काफी इस्तेमाल किया था। वो स्टोरबोर्ड का इस्तेमाल करने वाले भी कुछ शुरुआती फोटोग्राफर्स में से एक थे।

उनकी साल 1902 में डायरेक्टेड फिल्म 'अ ट्रिप टू द मून' अपने जमाने की बेहतरीन फिल्मों में से एक है। फिल्म के एक सीन जिसमें स्पेस कैप्सूल चांद में जा भिड़ता है, वो आज कर सिनेमा के सबसे आइकॉनिक सीन में से एक है। उनकी फिल्म 'द इम्पॉसिबल वॉयऐज' भी साइंस फिक्शन की सबसे शानदार फिल्मों में से एक है। 8 दिसंबर, 1861 को फ्रांस के पेरसि में जन्में Méliès को आज भी उनके स्पेश एफेक्ट और सिनेमा के लिए याद किया जाता है। कई यादगार फिल्में बनाने वाले Méliès का 21 जनवरी, 1938 को निधन हो गया था।

ये भी पढ़ें: गूगल-डूडल ने भारत के पहले सुपरस्टार केएल सहगल को उनके 114वें जन्मदिन पर किया याद

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+