गूगल ने दलित एक्टिविस्ट का इवेंट किया रद्द, विरोध में सीनियर मैनेजर का इस्तीफा

नई दिल्ली, 4 जून: गूगल ने कास्ट पर होने वाले एक इवेंट को रद्द कर दिया। इस कार्यक्रम में एक्टिविस्ट थेनमोझी सौंदराराजन जाति के मुद्दे पर अपनी बात रखने वाली थीं। गूगल ने अपने ऑफिस में अप्रैल के महीने में ये कार्यक्रम रखा था। बताया गया है कि कर्मचारियों के दबाव में इसे इवेंट को रद्द किया गया। कर्मचारियों ने उनको हिन्दू विरोधी बताचे हुए इवेंट ना कराने का दवाब कंपनी पर डाला था। वाशिंगटन पोस्ट ने अपनी एक रिपोर्ट में इसका खुलासा किया है। वहीं गूगल की सीनियर मैनेजर तनुजा गुप्ता ने कार्यक्रम को रद्द किए जाने के विरोध में इस्तीफा दे दिया है।

 caste

वाशिंगटन पोस्ट ने अपनी खुलासा करती रिपोर्ट में बताया है कि गूगल ने अपने ऑफिस में अप्रैल के महीने में 'जाति' विषय पर एक्टिविस्ट थेनमोझी सौंदराराजन को बुलाने का कार्यक्रम रखा था। सौंदराराजन कैलिफोर्निया की इक्वलिटी लैब्स की संस्थापक हैं और दलितों के उत्पीड़न पर मुखर रही हैं। बताया गया है कि गूगल के कर्मचारियों ने कर्मचारी सौंदराराजन को 'हिंदू विरोधी' और 'हिंदूफोबिक' बताते हुए कंपनी को मेल किए, जिसके बाद कंपनी ने उनका कार्यक्रम रद्द कर दिया।

थेनमोझी ने इसको लेकर अपने बयान में कहा है, मेरे पास ये कहने के लिए शब्द नहीं हैं कि गूगल की कार्रवाई उसके कर्मचारियों और मेरे प्रति कितनी ज्यादा भेदभावपूर्ण थी। कंपनी ने जाति समानता पर होने वाले इवेंट को गलत रद्द कर दिया था।

सीनियर मैनेजर का इस्तीफा

गूगल न्यूज की सीनियर मेनेजर तनूजा गुप्ता ने सौंदराराजन को गूगल के कर्मचारियों से कास्ट पर बातचीत करने के लिए आमंत्रित किया था, इवेंट रद्द होने के बाद उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।

इस मामले को लेकर गूगल पर सवर्ण जातियों के दवाब में काम करने के आरोप भी लगाए जा रहे हैं। इसको लेकर गूगल की ओर से बयान जारी कर कहा है गया है कि जाति भेदभाव का हमारे कार्यस्थल में कोई स्थान नहीं है। इस तरह के आरोप गलत हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+