खुशखबरी: 1 जनवरी से शुरू हो रही दिल्ली से कटरा जाने वाली Vande bharat Express
खुशखबरी: 1 जनवरी से शुरू हो रही Vande bharat Express
नई दिल्ली। वैष्णो देवी के दर्शन करने जाने वाले लोगों के लिए राहत भरी खबर है। रेलवे मंत्रालय ने एक बार फिर दिल्ली से कटरा जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस को शुरू करने का निर्णय किया है। केन्द्रीय रेलवे मंत्री पियूष गोयल ने गुरुवार को जानकारी दी। माँ वैष्णोदेवी की यात्रा के लिए ले जाने वाली वंदेभारत एक्सप्रेस 1 जनवरी, 2021 से पुनः अपनी सेवायें आरंभ करेगी।
Recommended Video

बता दें रेलवे मंत्रालय द्वारा वंदे भारत ट्रेन देश की सेमी-हाई स्पीड ट्रेन संचालित की जा रही थी। यात्री इस ट्रेन से सीधे दिल्ली से कटरा पहुंच सकेंगे। सरकार ने ये वैष्णों देवी माता के भक्तों के लिए 15 अक्टूबर को नवरात्रि से ठीक से पहले वंदे भारत एक्सप्रेस को बतौर स्पेशल ट्रेन शुरू किया गया था परंतु दिल्ली के बॉडर और देश के अन्य कोनों पर किसानों के आंदोलन के ट्रेन को 31 दिसंबर तक के लिए रद्द किया गया था। वहीं एक बार फिर अब 1 जनवरी से दोबारा वैष्णो देवी के दर्शन के लिए इसे शुरू किया जा रहा है। जिसके बाद अब यात्री दर्शन करने जा सकेंगे। 1 जनवरी से ट्रेन नंबर 22439-22440 नई दिल्ली- श्री माता वैष्णो देवी कटरा वंदे भारत स्पेशल को फिर से शुरू किया जा रहा है। मंत्री पियूष गोयल ने कहा कि माता के सभी भक्तों, व तीर्थयात्रियों का स्वागत करने को भारत की आधुनिकतम ट्रेन एक बार फिर तैयार है। जय माता दी।
बता दें कोरोना के चलते मंदिर में भक्तों की संख्या को लेकर प्रतिबंध लगाए गए थे लेकिन कुछ छूट के बाद 30 अक्टूबर के बाद से हर दिन माता के दर्शन के लिए 30 हजार से अधिक भक्त पहुंच रहे है। Unlock की प्रक्रिया के बाद श्रीमाता वैष्णों देवी श्राइन बोर्ड ने कई सुविधाओं का इंतजाम किया है। अगर आप भी वैष्णों देवी के दरबार में दर्शन के लिए जाना चाहते हैं तो केवल कुछ नए नियम ध्यान रखना होगा। इसके अलावा गृह मंत्रालय द्वारा जारी की गई गाइड लाइन को फालो करना होगा।
श्राइन बोर्ड के अधिकारियों की ओर से बताया गया कि संख्या बढ़ने के बावजूद यात्रियों को सुरक्षा प्रोटोकॉल का पूरा ध्यान देना होगा। जिसमें सोशल डिस्टेसिंग और मास्क पहनना अनिवार्य किया गया है। बता दें नए साल के अवसर पर मां वैष्णों देवी के दरबार में भक्तों के दर्शन के लिए दिल्ली से कटरा तकजय माता दी।
ये मोबाइल ऐप करेगा आपकी मदद
माता वैष्णों देवी श्राइन बोर्ड ने कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए कटड़ा से भवन तक विशेष इंतजाम किया गया है। 24 घंटे पानी और बिजली की आपूर्ति के साथ ही सेनिटाइजर, दवाइयों और फास्ट फूड' से संबंधित दुकानों की व्यवस्था की गई है। माता वैष्णो देवी मोबाइल ऐप (Mata Vaishno Devi App) लॉन्च किया जा चुका है। जिसे आप गूगल ऐप पर डाउनलोड कर सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications