The Kapil Sharma Show: इंतजार खत्म, इस दिन नई टीम के साथ वापसी करेगा कपिल का शो

नई दिल्ली, 27 मई। आखिरकार लोगों का इंतजार खत्म हुआ और वो तारीख सामने आ गई, जिसके बारे में सबसे ज्यादा जानने को परेशान कपिल शर्मा के फैंस थे। जी हां, दोस्तों आपके चहेते ' द कपिल शर्मा शो' की जल्द वापसी होने जा रही हैं। टेली चक्कर में छपि रिपोर्ट के मुताबिक 'द कपिल शर्मा शो' 21 जुलाई से सोनी चैनल पर वापसी करने जा रहा है। हालांकि इस बार शो में आपको काफी कुछ अलग देखने को मिलेगा, जो कि आपको पहले से ज्यादा रोमांचित और मनोरंजित करेगा।

21 जुलाई से शो की वापसी

21 जुलाई से शो की वापसी

खबर के मुताबिक शो की शूटिंग 15 मई से शुरू भी हो गई है और इस बार शो में आपको कुछ नए चेहरें भी दिखाई देने वाले हैं। हालांकि पुराने चेहरे शो से गायब नहीं रहेंगे। अर्चना पूरन सिंह, भारती सिंह, कीकू शारदा, सुमोना चक्रवर्ती, चंदन प्रभाकर और कृष्णा अभिषेक आपका कपिल शर्मा के साथ फूल एंटरटेनमेंट करते नजर आएंगे।

कृष्णा अभिषेक ने कही थी ये बात

मालूम हो कि हाल ही में शो में सपना का रोल प्ले करने वाले एक्टर कृष्णा अभिषेक ने भी एक इंटरव्यू में बताया था कि 'शो मई में ही वापसी करता लेकिन लॉकडाउन के कारण शो की वापसी जुलाई में होगी।'

शो बंद होने का ये था कारण

शो बंद होने का ये था कारण

' द कपिल शर्मा शो' बंद होने के पीछे दो वजह बताई गई थीं। पहली ये कि महाराष्ट्र में फैले कोरोना संक्रमण के कारण शो को शूट करने में खासी दिक्कतें आ रही थीं और दूसरी ये कि फरवरी में कपिल शर्मा दूसरी बार पापा बने हैं, ऐसे में वो थोड़ा वक्त अपने परिवार संग व्यतीत करना चाहते थे, इसलिए उन्होंने शो से ब्रेक लेने का फैसला किया था, जिसके कारण शो को ऑफ एयर किया गया था।

कपिल शर्मा ने शेयर किया था VIDEO

कपिल शर्मा ने शेयर किया था VIDEO

भले ही शो ऑफ एयर हो गया हो लेकिन कपिल लगातार सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस से जुड़े हुए हैं। हाल ही में उन्होंने अपने इंस्ट्रा अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया था , जिसमें कि कोविड पेशेंट की डाइट का जिक्र था। वो वीडियो एक डॉक्टर का था, जो कि विस्तारपूर्वक लोगों को ये बता रही थीं कि अगर किसी को कोरोना हो जाए तो उसे भोजन में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं, इस वीडियो में बुखार को लेकर भी बातें बताई गई थीं। कपिल का शेयर किया गया वीडियो काफी वायरल हुआ था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+