कपिल शर्मा ने लगाया अफवाहों पर विराम, फैंस संग शेयर की Good News
Don't believe the rumours guys, I'm coming on NetflixIndia said Kapil Shrama: सोनी टीवी के मशहूर 'द कपिल शर्मा' शो के होस्ट और कॉमेडियन किंग कहे जाने वाले कपिल शर्मा ने आखिरकार उस राज पर से पर्दा उठा दिया, जिसको लेकर सोमवार से ट्विटर पर हंगामा मचा हुआ था। दरअसल कपिल ने सोमवार को एक ट्वीट करके पूछा था कि "शुभ समाचार को इंग्लिश में क्या कहते हैं? कृपया बताएं"। बस इसी के बाद ट्विटर पर कयासों का दौर शुरू हो गया, लोगों को लगा कि कपिल फिर से पापा बनने वाले हैं और इसी वजह से वो शुभ समाचार की बात कर रहे हैं।

सबको लगा कपिल फिर से पापा बनने वाले हैं
इस अफवाह को हवा तब और मिली जब मशहूर लेखक चेतन भगत ने उनके ट्वीट को रिट्वीट करते हुए लिखा कि Congratulations को हिंदी में क्या कहते हैं? मुबारक आपको बहुत-बहुत। चेतन भगत के इस रिट्वीट के बाद यूजर्स ने जो कयास लगाए वो काफी मजेदार थे, किसी ने लिखा आप फिर से पापा बनने वाले हैं क्या, तो किसी ने लिखा क्या फिल्म मिल गई तो किसी ने लिखा क्या सुनील ग्रोवर से आपका पैच-अप हो गया।
यहां देखें: कपिल शर्मा का Tweet

कपिल ने फैंस को दी Good News
लेकिन मंगलवार को कपिल ने सारी अफवाओं पर विराम लगा दिया, दरअसल कपिल के शुभ समाचार का मतलब उनके परिवार विस्तार को लेकर नहीं था बल्कि अब उनके नेटफ्लिक्स के साथ एसोसिएशन को लेकर था। कपिल ने अपना एक वीडियो शेयर करके इसके बारे में एक ट्वीट किया है।

अफवाहों पर ध्यान मत दीजिए दोस्तों: कपिल शर्मा
अपने ट्वीट में कपिल ने लिखा है कि - अफवाहों पर ध्यान मत दीजिए दोस्तों। मेरा यक़ीन कीजिए। मैं जल्द ही नेटफ्लिक्स पर आ रहा हूं। यही शुभ समाचार था। इसके साथ ही कपिल ने जो वीडियो शेयर किया है वो काफी मजेदार है।
कपिल कर रहे हैं 'ऑस्पिशियस' बोलने की प्रैक्टिस
उस वीडियो में कपिल उठते-बैठते, खाते-पीते, सोते-जागते'ऑस्पिशियस' बोलने की प्रैक्टिस कर रहे हैं लेकिन बोल नहीं पा रहे हैं , हालांकि इसके बाद वो शूट शुरू करते हैं लेकिन तमाम कोशिश के बाद भी'ऑस्पिशियस' बोल नहीं पाते हैं, जिस पर कैमरामैन मजाक उड़ाते हुए कहता है कि अरे आप हिंदीं में ही बोल दीजिए।

दिस वॉज द ऑस्पिशियस न्यूज
जिस पर कपिल अपने मजेदार अंदाज में बोलते हैं जब नेटफ्लिक्स खुद ही देसी हो गया तो हम क्या कर सकते हैं । दिस वॉज द ऑस्पिशियस न्यूज़ (यही था शुभ समाचार)। कपिल का वीडियो काफी मजेदार है, जिसे हर कोई पसंद कर रहा है।
अभिनेता अनुपम खेर ने कपिल को दी शुभकामनाएं
लोगों ने इस वीडियो पर भी काफी मजेदार कमेंट किए हैं और बेसब्री से कपिल के नेटफ्लिक्स वीडियो का इंतजार कर रहे हैं। लोगों ने कपिल को शुभकामनाएं दी हैं। मशहूर अभिनेता अनुपम खेर ने कपिल को best wishes दी हैं, जिनके जवाब में कपिल ने उन्हें Thank You Sir कहा है।
-
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Uttar Pradesh Petrol-Diesel Price: Excise Duty कटौती से आज पेट्रोल-डीजल के दाम क्या? 60 शहरों की रेट-List -
KBC वाली तहसीलदार गिरफ्तार, कहां और कैसे किया 2.5 करोड़ का घोटाला? अब खाएंगी जेल की हवा -
Lockdown का PM मोदी ने क्या सच में ऐलान किया? संकट में भारत? फिर से घरों में कैद होना होगा?- Fact Check -
साथ की पढ़ाई, साथ बने SDM अब नहीं मिट पा रही 15 किलोमीटर की दूरी! शादी के बाद ऐसा क्या हुआ कि बिखर गया रिश्ता? -
Kal Ka Mausam: Delhi-Noida में कल तेज बारिश? 20 राज्यों में 48 घंटे आंधी-तूफान, कहां ओलावृष्टि का IMD अलर्ट? -
27 की उम्र में सांसद, अब बालेन सरकार में कानून मंत्री, कौन हैं सोबिता गौतम, क्यों हुईं वायरल? -
'मेरा पानी महंगा है, सबको नहीं मिलेगा', ये क्या बोल गईं Bhumi Pednekar? लोगों ने बनाया ऐसा मजाक -
Gajakesari Yoga on Ram Navami 2026: इन 4 राशियों की बदलेगी किस्मत, पैसा-सम्मान सब मिलेगा -
Uttar Pradesh Weather Alert: यूपी में 6 दिन का IMD अलर्ट! 36 जिलों में बारिश-आंधी, Lucknow में कैसा रहेगा मौसम -
IPS Success Love Story: एसपी कृष्ण ने अंशिका को पहनाई प्यार की 'रिंग', कब है शादी? कहां हुई थी पहली मुलाकात?












Click it and Unblock the Notifications