घरेलू विमानों की टिकट बुकिंग आज से शुरू, Air India ने दी Good news
नई दिल्ली। भारतीय रेलवे के टिकट रिजर्वेशन काउंटर खोलने के बाद अब घरेलू विमानों की बुकिंग को लेकर भी बड़ा ऐलान हुआ है, आज दोपहर 12.20 बजे से घरेलू विमानों की टिकट बुकिंग शुरू हो जाएगी, एयरइंडिया की ओर से इस बारे में ट्वीट किया गया है, उसने अपने ट्विटर अकाउंट पर लिखा है, गुडन्यूज, हमारे घरेलू विमानों की टिकट बुकिंग आज दोपहर 12.30 बजे से होगी शुरू होगी, आप airindia.in से लॉग इन करके या फिर ट्रैवेल एजेंट के जरिए टिकट बुक करा सकते हैं, मालूम हो कि 25 मई से देश में घरेलू उड़ानें शुरू हो रही हैं।
Recommended Video

मिनिमम और मैक्सिमम किराया फिक्स
मालूम हो कि उड्यन मंत्रालय ने उड़ानों के 7 रूट्स बांटे हैं, इन रूट्स और ट्रैवल टाइम के आधार पर ही किराया तय किया गया है, हर रूट्स का मिनिमम और मैक्सिमम किराया फिक्स है। यह किराया 2000 रुपए से लेकर 18,600 रुपए के बीच होगा, तो वहीं 40 फीसदी सीटों की बुकिंग फेयर बैंड के औसत से कम पर बुक की जाएंगी।
सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का मानना बेहद जरूरी
उड़ानों के मध्य सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का मानना बेहद जरूरी होगा, बता दें कि देशभर में लॉकडाउन लागू होने के बाद उड़ानों को भी बंद कर दिया गया था, डेढ़ महीने से ज्यादा समय से देश में उड़ाने बंद हैं, सरकार लॉकडाउन के बीच ही अब उड़ानें शुरू करने जा रही है, हालांकि अतंरराष्ट्रीय उड़ाने अभी शुरू नहीं होंगी।

केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ने दी थी जानकारी
इससे पहले केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ने Tweet किया था कि देश में 25 मई से घरेलू उड़ानें शुरू होंगी, सभी एयपोर्ट इसके लिए तैयार रहें, हालांकि यात्रा के लिए कुछ गाइडलाइन को फॉलो करना होगा, यात्रियों के लिए गाइडलाइन मंत्रालय की तरफ से अलग से जारी की गई है, इंडिगो स्पाइसजेट, गोएयर एक जून से टिकटों की बुकिंग पहले से ही कर रहे थे।
'वंदे भारत मिशन'
गौरतलब है कि 'वंदे भारत मिशन' के तहत एयर इंडिया और उसकी सहायक एयर इंडिया एक्सप्रेस 12 देशों में 64 उड़ानें चला रही है, इनमें से 42 उड़ानें एयर इंडिया और 24 उड़ानों का परिचालन एयर इंडिया एक्सप्रेस कर रही है। 12 देशों में अमेरिका, लंदन, बांग्लादेश, सिंगापुर, सऊदी अरब, कुवैत, फिलीपींस, यूएई और मलयेशिया शामिल है।












Click it and Unblock the Notifications