Good News: अब बिहार-यूपी के बीच चलेंगी 200 बसें
पटना( मुकुंद सिंह ) आजादी के 69 सालों के बाद दो पड़ोसी राज्य बिहार और उत्तरप्रदेश के बीच नियमित बस सेवा शुरू होगी ।34 रूटों पर 2 महीने के भीतर 200 बसें चलेगी।
बिहार एवं उत्तर प्रदेश के मध्य पारस्परिक परिवहन समझौता किया गया है। उत्तर प्रदेश सरकार के परिवहन विभाग के मुख्य सचिव कुमार अरविंद सिंह एवं बिहार सरकार के परिवहन विभाग के प्रधान सचिव श्रीमती सुजाता चतुर्वेदी ने हस्ताक्षर किया।
इस मौके पर एसबीआई और परिवहन विभाग के बीच मल्टी ऑप्शन पेमेंट सिस्टम को लेकर समझाता हुआ। परिवहन मंत्री ने कहा कि यह ऐतिहासिक क्षण है क्योंकि पड़ोसी राज रहते हुए 69 वर्षों तक दोनो राज्य के बीच नियमित परिवहन सेवा नहीं थी । इससे पहले पश्चिम बंगाल से भी समझौता किया गया है। झारखंड एवं छत्तीसगढ़ में बस सेवा पहले से चल रही है।













Click it and Unblock the Notifications