भारत में ड्राइविंग के लिए लाइसेंस रखने की नहीं होगी जरूरत, बस फोन से होगा काम!

नयी दिल्ली। भारत सरकार डिजिटल इंडिया पर जोर दे रही है। एक के बाद एक एप और सॉफ्टवेयर डेवलप किए जा रहे हैं। लोगों को टेक्नोलॉजी से जोड़ा जा रहा है। इसी दिशा में सरकार ने नई शुरुआत करने की दिशा में कदम बढ़ा लिया है। अब आपका ड्राइविंग लाइसेंस भी डिजिटल होने जा रहा है। यानी की बहुत ही जल्द आपको ड्राइविंग लाइसेंस, रजिस्‍ट्रेशन पेपर और पॉल्‍यूशन सर्टिफिकेट जैसे पेपर साथ लेकर चलने की जरुरत नहीं होगी।

driving

डिजिटल लाइसेंस

दरअसल नेशनल इंफॉर्मेटिक्‍स सेंटर जल्‍द ही एक एम-परिवहन एप लाने की तैयारी कर रहा है। इस एप की मदद से आप सारे जरूरी कागजातों की डिजिटल कॉपी इस एप में संभालकर रख सकते हैं। ये डिजिटल कॉपी हर जगह मान्य होगी।

कहां होगा मान्य

इस एप के जरिए आप ड्राइविंग लाइसेंस, रजिस्‍ट्रेशन पेपर, व्‍हीकल इंश्‍योरेंस और पॉल्‍यूशन सर्टिफिकेट की स्‍कैन कॉपी आप अपने स्मार्टफोन में रख सकते हैं। ये एप देशभर में मान्य होगा। इस एप के जरिए आप अपना लाइसेंस भी रिन्‍युअल करना सकते हैं।

आपको बता दें कि तेलंगाना में पहले से ही डिजिटल लाइसेंस की सुविधा की शुरुआत हो चुकी है। तेलंगाना सरकार आरटीए-एम वॉलेट लांच कर चुकी है। लॉच होने के 1 महीने के भीतर ही इसे 6 लाख लोगों ने इसे डाउनलोड किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+