The Kapil Sharma Show की वापसी जल्द, शो की 'सपना' ने किया बड़ा इशारा

मुंबई, 16 जून। कपिल शर्मा के चाहने वालों के लिए खुशखबरी है क्योंकि उनका पसंदीदा शो 'द कपिल शर्मा' जल्द वापसी करने जा रहा है। शो में 'सपना' का रोल प्ले करने वाले कृष्णा अभिषेक ने इशारा किया है कि शो जल्द ही ऑन एयर होने वाला है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें वो अपने सहयोगी किक्कू शारदा और भारती सिंह के साथ मस्ती करते नजर आ रहे हैं। ये तस्वीर उनके क्रिएटिव मुलाकात की है।

 कृष्णा ने लिखा, 'जल्द ही वापस आऊंगा'

कृष्णा ने लिखा, 'जल्द ही वापस आऊंगा'

तस्वीर शेयर करते हुए कृष्णा ने लिखा, 'जल्द ही वापस आऊंगा, हमारी पहली क्रिएटिव मीटिंग इतनी उत्साहित। नया सामान जल्द ही आ रहा है।' मालूम हो कि इससे पहले खबर आई थी कि कपिल का शो जुलाई में पर्दे पर वापसी कर सकता है और इसकी शूटिंग जून में शुरू हो जाएगी।

शो टीम में कोई बदलाव नहीं करने जा रहा है...

शो टीम में कोई बदलाव नहीं करने जा रहा है...

कहा जा रहा है कि शो अपने पुरानी टीम में कोई बदलाव नहीं करने जा रहा है लेकिन इस बार शो में नए चेहरे जरूर नजर आएंगे।

शो बंद होने का ये था कारण

' द कपिल शर्मा शो' बंद होने के पीछे दो वजह बताई गई थीं। पहली ये कि महाराष्ट्र में फैले कोरोना संक्रमण के कारण शो को शूट करने में खासी दिक्कतें आ रही थीं और दूसरी ये कि फरवरी में कपिल शर्मा दूसरी बार पापा बने हैं, ऐसे में वो थोड़ा वक्त अपने परिवार संग व्यतीत करना चाहते थे, इसलिए उन्होंने शो से ब्रेक लेने का फैसला किया था, जिसके कारण शो को ऑफ एयर किया गया था।

कपिल शर्मा ने शेयर किया था VIDEO

कपिल शर्मा ने शेयर किया था VIDEO

भले ही शो ऑफ एयर हो गया हो लेकिन कपिल लगातार सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस से जुड़े हुए हैं। हाल ही में उन्होंने अपने इंस्ट्रा अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया था , जिसमें कि कोविड पेशेंट की डाइट का जिक्र था।

यहां देखें: कृष्णा अभिषेक की पोस्ट

बड़ी बेसब्री से शो की वापसी का इंतजार

बड़ी बेसब्री से शो की वापसी का इंतजार

तो वहीं शो के और सदस्य जैसे किक्कू शारदा , भारती सिंह और कृष्णा अभिषेक भी सोशल मीडिया पर लगातार एक्टिव रहे इसलिए शो जरूर टीवी से गायब रहा लेकिन शो के किरदार लोगों के दिलों से जुड़े रहे। फिलहाल कृ्ष्णा अभिषेक के हिंट के बाद से 'द कपिल शर्मा' के दर्शक काफी खुश हैं और बड़ी बेसब्री से शो की वापसी का इंतजार कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+