Good News: पापा बनने वाले हैं कॉमेडी किंग कपिल शर्मा, बीवी गिन्नी हैं गर्भवती

नई दिल्ली। कॉमेडी किंग कहे जाने वाले कपिल शर्मा (Kapil Sharma) एक बार फिर से टीवी की दुनिया में छा गए, करीब एक साल तक पर्दे से दूर और बहुत सारी परेशानियों के झेलने वाले कपिल शर्मा की जिंदगी वापस अपने ट्रैक पर आ गई है, उनका 'द कपिल शर्मा शो' (The Kapil Sharma Show) फिर से हिट हो गया है और वो अपनी निजी जिंदगी की परेशानियों से भी उबर गए है और इसी वजह से ऊपर वाले ने भी उनके ऊपर कृपा दिखाई है, जी हां, कपिल के चाहने वालों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है और वो खुशी की खबर ये है कि कपिल पापा बनने वाले हैं।

पापा बनने वाले हैं कॉमेडी किंग कपिल शर्मा

पापा बनने वाले हैं कॉमेडी किंग कपिल शर्मा

मीडिया में आ रही खबरों के मुताबिक कपिल शर्मा (Kapil Sharma) की पत्नी गिन्नी चतरथ (Ginni Chatrath) गर्भवती हैं, कपिल और गिन्नी अपने जीवन की इस नई शुरुआत से काफी खुश हैं, आपको बता दें गिन्नी और कपिल ने दिसंबर 2018 में शादी की थी, ये प्रेमविवाह था, जो कि बड़े संघर्षों के बाद शादी में तब्दील हुआ था।

गिन्नी से बेइंतहा प्यार करते हैं कपिल

गिन्नी से बेइंतहा प्यार करते हैं कपिल

कपिल शर्मा (Kapil Sharma) ने खुलकर मीडिया के सामने कहा था कि वो गिन्नी से बेइंतहा प्यार करते हैं, उसी ने मुझे मेरे बुरे दिनों में संभाला था, कपिल ने कहा था कि वो बहुत ही आध्यात्मिक हैं, उसके पूजा-पाठ का ही असर है कि आज मैं ठीक हूं, मैं उसकी हर बात हमेशा मानूंगा क्योंकि मुझे पता है कि वो सही होती है, मेरे लिए वो दुआ मांगती हैं। मेरे भले के लिए वह हमेशा आस-पास रहती हैं।

कपिल बहुत केयरिंग, इमोशनल और प्यारा: गिन्नी

कपिल बहुत केयरिंग, इमोशनल और प्यारा: गिन्नी

जिस पर गिन्नी ने कहा कि मैंने जो कुछ भी किया है वो अपने लिए किया है, मैंने वो ही वापस करने की कोशिश की, जो मैंने कपिल से पाया था, गिन्नी ने कहा कि कपिल बहुत केयरिंग, इमोशनल और प्यारा है, उसने मुझे बहुत प्यार दिया है, मैंने बस वो ही देने की कोशिश की।

कपिल बनें केयरिंग हसबैंड

कपिल बनें केयरिंग हसबैंड

फिलहाल कपिल इस वक्त केयरिंग हसबैंड की तरह अपनी पत्नी की देखभाल कर रहे हैं, खबर है कि कपिल ने अपने शो की शूटिंग इस तरह निर्धारित की है कि वह अपनी पत्नी गिन्नी चतरथ (Ginni Chatrath) के साथ कुछ समय बिता सकें, फिलहाल कपिल और गिन्नी बेहद खुश हैं और अपने घर नन्हें मेहमान के आने को बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, हालांकि कपिल की ओर से अभी इतनी बड़ी खबर पर कोई बयान नहीं आया है, देखते हैं कपिल अपनी इस खुशी को खुद कब लोगों से साझा करते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+