AC में सफर करने वालों के लिए Good News, इन ट्रेनों का किराया हुआ कम

नई दिल्ली। ट्रेन से सफर करने वालों के लिए अच्छी खबर आई है। ट्रेन के एसी कोच में सफर करने वालों को अब पहले से कम किराया देना होगा। रेलवे ने कुछ खास ट्रेनों में एसी कोच का किराया कम किया है। रेलवे ने कुछ खास ट्रेनों में ही किराया कटौती की सुविधा दी है। साउथ वेस्टर्न रेलवे ने अपनी 5 ट्रेनों के एसी कोच के किराए में कटौती की है। इन ट्रेनों में बेंगलुरु, गदग और मैसूर से चलने वाली ट्रेनें शामिल हैं। किराए में की गई कटौती का मकसद यात्रियों को अधिक से अधिक यात्रियों को एसी कोच में सफर करने के लिए प्रोत्साहित करना है।

 रेलवे ने कम किया एसी कोच का किराया

रेलवे ने कम किया एसी कोच का किराया

रेलवे के एसी कोच में यात्रियों की संख्या में आई गिरावट के बाद साउथ वेस्टर्न रेलवे ने ये फैसला लिया। दरअसल हाल ही में कैग ने अपनी एक कहा था कि रेलवे की किराया नीति की वजह से एसी कोच में यात्रियों की संख्या में गिरावट आई है। इसे सुधारने के लिए कैग ने रेलवे को अपने किराए नीति की समीक्षा करने की सलाह दी थी। जिसके बाद साउथ वेस्टर्न रेलवे ने पांच ट्रेनों के एसी कोच के किराए में कटौती की है।

 कितना कम होगा किराया

कितना कम होगा किराया

रेलवे के फ्लेक्स फेयर सिस्टम के चलते एसी कोच के किराए में लगातार बढ़ोतरी होती चली गई। कई ट्रेनों के फर्स्ट एसी का किराया फ्लाइट टिकट के बराबर पहुंच गया। जिसकी वजह से लोग ट्रेन के एसी कोच के बजाए फ्लाइट से सफर करने लगे और रेलवे को यात्रियों की संख्या में नुकसान होने लगा, जिसके बाद दक्षिण- पश्चिम रेलवे ने किराए एसी कोच के किए में 235 रुपए की कमी की है। माना जा रहा है कि साउथ-वेस्टर्न रेलवे की इस पहल का असर बाकी जोन की ट्रेनों पर भी होगा।

 किन ट्रेनों का किराया घटा

किन ट्रेनों का किराया घटा

रेलवे ने गदग-मुंबई एक्सप्रेस, मैसूर-शिरडी साप्ताहिक एक्सप्रेस, यशवंतपुर- बीकानेर एक्सप्रेस, यशवंतपुर- सिकंदराबाद एक्सप्रेस और यशवंतपुर- हुबली साप्ताहिक एक्सप्रेस के किराए में कटौती कर यात्रियों को आकर्षित करने की कोशिश की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+