GOOD NEWS: अब ट्रेन का टिकट नहीं हुआ कंफर्म तो रेलवे कराएगी हवाई सफर

नयी दिल्ली। रेलवे में टिकटों की मारामारी कोई नई बात नहीं है। वेटिंग टिकट लेकर भी हम इंतजार करते हैं कि शायद चार्ट बनने तक टिकट कंफर्म हो जाए,लेकिन बहुत कम वक्त ही हमारी किस्मत हमारा साथ देती है और वेटिंग टिकट कंफर्म हो जाती है, लेकिन रेलवे ने वेटिंग टिकट वाले यात्रियों के लिए बेहतरीन योजना लांच की है। अब वेटिंग टिकट वालों को मायूस होने की जरूरत नहीं है। जानिए कैसे बुक की जाती है पूरी ट्रेन या पूरा डिब्बा?

railway

क्योंकि अब अगर आपका वेटिंग टिकट कंफर्म नहीं होता तो रेलवे आपको फ्लाइट से भेजेगी। रेलवे की नई योजना के मुताबिक यदि किसी यात्री का ट्रेन टिकट कंफर्म नहीं हुआ है, तो वह उसे हवाई टिकट में अपग्रेड करवा सकता है। और इसके लिए बहुत थोड़ी अतिरिक्त राशि खर्च करना होगी। यात्रियों को ये सुविधामुहैया कराने के लिए रेलवे ने एयर इंडिया के साथ करार किया है। अब आपकी कंफर्म टिकट पर सफर कर सकेंगे आपके रिश्तेदार, जानिए क्या होगी शर्ते

कैसे मिलेगी सुविधा ?

  • इस सुविधा का लाभ सिर्फ एसी क्लास के टिकट पर ही लागू होगा।
  • एसी फर्स्ट क्लास के यात्री यदि विमान से यात्रा करना चाहते हैं, उन्हें कोई भी अतिरिक्त भुगतान नहीं करना होगा।
  • एसी-2 के वेटिंग टिकट वाले यात्रियों को अपने टिकट खर्च के अलावा 1500 से 2000 रुपए तक अतिरिक्त देने होंगे।
  • यह सेवा राजधानी ट्रेनों के यात्रियों के लिए है।
  • टिकट कंफर्म नहीं होने पर आपको आईआरसीटीसी की ओर से मैसेज भेजा जाएगा और आपको एयर इंडिया से सफर करने का विकल्प दिया जाएगा।
  • यदि आपने ये विकल्प चुना तो आप आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर जाकर अगले 24 घंटे में एयर टिकट बुक करवा सकता है।
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+