Aadhaar को मोबाइल नंबर से जोड़ने के लिए सरकार ला रही है आसान तरीका
आधार नंबर को मोबाइल से जोड़ना आसान नहीं है। इसके लिए अगर सबसे ज्यादा परेशानी किसी को उठानी पड़ती है तो वो हैं वरिष्ठ नागरिक।
नई दिल्ली। सरकार ने सभी महत्वपूर्ण योजनाओं और स्कीम के साथ-साथ बैंक अकाउंट, पीएफ, मोबाइल नंबर को भी आधार से जोड़ना अनिवार्य कर दिया है। आधार नंबर को मोबाइल से जोड़ना आसान नहीं है। इसके लिए अगर सबसे ज्यादा परेशानी किसी को उठानी पड़ती है तो वो हैं वरिष्ठ नागरिक। सीनीयर सिटिजन्स को आधार नंबर से अपने मोबाइल को लिंक कराने के लिए काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। उन्हें घंटों तक टेलीकॉम कंपनियों के आउटलेट पर खड़े होना पड़ता है। इस परेशानी से लोगों को राहत देने के लिए जल्द ही सरकार नया तरीका ला रही है।

सरकार का नया तरीका
लोगों को आधार से मोबाइल नंबर को लिंक कराने में हो रही परेशानियों को देखते हुए सरकार नए तरीकों पर विचार कर रही है। माना जा रहा है कि इसके लिए प्रॉक्सी ऑथोराइजेशन को अनुमति दी जा सकती है। इस तरीके के तहत टेलिकॉम कंपनियां आधार में रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर के लिए OTP का इस्तेमाल करते हुए उसे मोबाइल नंबर से लिंक करेगा या फिर वरिष्ठ नागरिकों के घर जाकर आइरिस स्कैनिंग के जरिए आधार को मोबाइल से लिंक करेगी।

आधार-मोबाइल लिंक करने में परेशानी
यूआईडीएआई ने कुछ ऐसे दिशानिर्देश दिए हैं, जिसके तहत आधार को मोबाइल से लिंक करना आसान हो जाएगा। इसके बाद लोगों को मोबाइल सर्विस आउटलेट्स के बाहर जमा होने की जरूरत नहीं होगी, हालांकि ये साफ नहीं हो सका है कि ये सुविधा सबके लिए है या फिर वरिष्ठ नागरिकों के लिए, जिन्हें आधार-मोबाइल लिंक कराने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से होगी आसानी
जानकारों की माने तो अगर यूआईडीएआई में रजिस्टर्ड नंबर को ही आधार से लिंक कराया जाए तो प्रक्रिया आसान हो सकती है। हालांकि इसे लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया गया है। वहीं आधार और मोबाइल लिंक करने को आसान बनाने के लिएयूआईडीएआई ने मोबाइल ऑपरेटर्स के साथ बात की है और माना जा रहा है कि जल्द ही कोई आसान तरीका निकाल लिया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications