खुशखबरी: लैब टेस्ट में पास हो गई सबकी प्यारी मैगी, जल्द होगी बाजार में वापसी
नयी दिल्ली (ब्यूरो)। मैगी लवर्स के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। जी हां बंबई उच्च न्यायालय के निर्देश पर जांच के लिए तीन विनिर्दिष्ट प्रयोगशालाओं में भेजे गये मैगी ब्रांड इंस्टैंट नूडल्स के सभी नमूने सही निकले हैं। इन टेस्ट में पास होने के बाद मैगी का रास्ता साफ हो गया है और ऐसी उम्मीद जगी है कि वो जल्द ही बाजार में उतर सकती है।

कंपनी की ओर से जारी बयान के अनुसार छह तरह की मैगी के 90 सैंपल तीन लैब में जांचे गए और तीनों में लैड की मात्रा तय मानकों से भी बहुत कम मिली है। नेस्ले इंडिया ने जोर देकर कहा कि मैगी नूडल्स सुरक्षित हैं। नेस्ले इंडिया ने बताया कि उसने 2 करोड़ मैगी पैक्स के देश और विदेश में 3500 से भी ज्यादा टेस्ट कराए हैं और सब में इसे हरी झंडी मिली है।












Click it and Unblock the Notifications